scriptलगातार गिर रहा है तापमान, 48 घंटों में पड सकती है भयंकर ठंड | Temperature is continuously falling, severe cold can occur in 48 hours | Patrika News

लगातार गिर रहा है तापमान, 48 घंटों में पड सकती है भयंकर ठंड

locationराजगढ़Published: Dec 05, 2019 05:28:53 pm

Submitted by:

Amit Mishra

मंगलवार और बुधवार को सुबह से खिली धूप के बाद रात के तापमान में आई तेजी से कमी। आसमान साफ होने से सुबह से इस तरह खिल रही धूप।

लगातार गिर रहा है तापमान, 48 घंटों में पड सकती है भयंकर ठंड

लगातार गिर रहा है तापमान, 48 घंटों में पड सकती है भयंकर ठंड

राजगढ़ @प्रकाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट

तीन दिन पूर्व शहर में छाया कोहरा और बादल छंटने के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दियाा है। दो दिन से आसमान पूरी तरह साफ होने के बाद दिन में खिली धूप के कारण आर्दता में कमी हो रही है्र। जिसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को जिस दिन शहर में कोहरा छाया था उस के पूर्व न्यूनत तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया था।


26 डिग्री से ऊपर बना हुआ है
कोहरे के बाद सोमवार रात का तापमान 14.8 था जो मंगलवार को पूरे दिन खिली धूप के बाद रात में गिरकर 12.4 पर पहुंच गया। ऐसे में दो दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि तेज धूप और खिली मौसम के कारण दिन का तापमान अब भी 26 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

तापमान में कमी होगी
लेकिन उत्तरी क्षेत्रो से आ रही ठंडी हवा के कारण तेज धूप के बावजूद लोगो को दिन में भी गर्म कपड़े पहना पड़ा। इधर बुधवार को भी शाम पांच बजे से ही तापमान में तेजी से गिरावट होने लगी थी। जिसके कारण बुधवार को पहली बार शहर में कुछ स्थानों पर लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम रीडर आरएस गोयल ने तापमान के इस रूख की जानकारी देते हुए बताया कि हवा में आद्र्रता की कमी और उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण अगले दो तीन दिन इसी तरह तापमान में कमी होगी।

Weather Alert

48 घंटों में मौसम बदलने से सर्दी बढ़ेगी
उधर winter weather ठंड के तेवर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में धीरे-धीरे तीखे होने लगे हैं। गुरुवार की सुबह कोहरे fog और सर्द हवाओं के असर से रात के तापमान में दो तो दिन में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों Weather experts के अनुसार एक-दो दिन तक तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। इसके बाद फिर गिरावट का दौर शुरू होगा। अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम बदलने से सर्दी बढ़ेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो