scriptroad accident latest news : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 30 लोग घायल , देखे वीडियो | Tractor trolley collapses rajgarh news : injures 30 people | Patrika News

road accident latest news : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 30 लोग घायल , देखे वीडियो

locationराजगढ़Published: Jul 13, 2019 06:06:25 pm

Submitted by:

Amit Mishra

चार की हालत गंभीर बताई जा रही है

road accident

road accident latest news : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, 35 लोग घायल

राजगढ़ @भानु ठाकुर की रिपोर्ट…

जालपा माता मंदिर के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली Tractor trolley collapses घाटी पर ब्रेक फैल होने से पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवती की मौत death के साथ ही 30 लोग घायल injured हो गए। इनमें सभी महिलाएं और बच्चे है। सड़क दुर्घटना घायल चार महिलाओं की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें सिर में गंभीर चोंट आई है। इस सड़क दुर्घटना road accident में घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल hospital ले जाया गया। जहां सूचना मिलने के साथ ही एसपी प्रदीप शर्मा और विधायक बापूसिंह तंवर भी पहुंच गए। जबकि कलेक्टर ने सभी डॉक्टरों की टीम को इलाज के लिए लगा दिया।

अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए
ब्यावरा ब्लाक के पातलाबे गांव में रहने वाली महिलाएं अच्छी बारिश की उम्मीद को लेकर जालपा मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। जहां पूजा अर्चना के बाद जिस समय ट्राली पर बैठकर सभी भजन कीर्तन करते हुए वापस लौट रहे थे। उसी समय वीर हनुमान मंदिर के मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए और ट्रैक्टर नीचे जाकर पलट गया। जिससे भूरीबाई उम्र 17 साल पिता करणसिंह निवासी पातलाबे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में गीताबाई अमानपुरा, सीमा और श्यामाबाई, संतोषबाई, लाड़बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। इनके सिर पर और हाथ पैर में गंभीर चोंटे है।

rajgarh

ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ
घटना में घायल हुए मांगीबाई और जतनबाई ने बताया कि ट्रैक्टर के ब्रेक जैसे ही फेल हुए। वीर हनुमान मंदिर के पास से ही ड्राइवर ने यह बात सभी को बताई और जल्द ही कूदने के लिए कहा। यह देख कुछ लोग कूद भी गए। लेकिन लगातार ट्रैक्टर की गति बढ़ रही थी। ऐसे में ड्राइवर ने टै्रक्टर को घाटी से दूसरी तरफ मोडक़र पहाड़ी से टकराकर रोकने का प्रयास किया। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और खाई की तरफ गिरने से बच गया। नहीं तो इस हादसे में और भी बड़ा हादसा हो सकता था।


देखते रहे और बहता रहा घायलों का खून
जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय दोपहर के लगभग 3.30 बजे की है। उस समय मंदिर पर कई लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां खड़े हो गए। लेकिन किसी ने घायलों की मदद नहीं की। चारों तरफ से चींखने की आवाजें आ रही थी। क्योंकि ट्रैक्टर में पुरूष के नाम पर सिर्फ ड्राइवर ही था। बाद में राजगढ़ से कुछ लोग मौके पर पहुंचे जिनमें देवराज चौहान और संदीप कटारिया व नीरज शर्मा ने इंसानियत का परिचय देते हुए अपने-अपने वाहनों से गंभीर 12 घायलों को जिला चिकित्सालय तक पहुंचाया।

लगातार उठती मांग लेकिन स्वार्थ के आगे थम जाती-
जालपा मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और मंदिर तक जाने का रास्ता सकरा है और जिस जगह यह हादसा हुआ वहां से घाटी कुछ ज्यादा ही खड़ी है। वहीं सामने अंधा मोड़ भी है। ऐसे में कई बार बैठकों में यह आवाज उठती रहती है कि बड़े वाहनों को जैसे बस, ट्रक, ट्रैक्टर आदि के ऊपर पहाड़ी पर जाने पर प्रतिबंध लगे। लेकिन ट्रस्ट से जुड़े कई लोग हमेशा वाहनों से ही मंदिर तक जाते है जिसके कारण वे इस मांग पर कभी भी ध्यान नहीं देते।


सूचना मिलने के साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचा दी थी और अस्पताल में भी डॉक्टरों को तैनात कर दिया गया था। सभी का उपचार किया जा रहा है और जो भी नियमानुसार संभव सहयोग होगा वह किया जाएगा।
निधि निवेदिता, कलेक्टर राजगढ़

 

काफी दुखद घटना है। कई महिलाओं को चोंटें आई है। सभी का इलाज चल रहा है। मैं और एसपी साहब अस्पताल पहुंच गए थे। घायलों से चर्चा की और परिजनों से भी बात की है।
बापूसिंह तंवर, विधायक राजगढ़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो