script

युवक को उतारा मौत के घाट, दहशत में गांव के लोग

locationराजगढ़Published: Oct 15, 2018 01:37:56 pm

Submitted by:

Amit Mishra

रविवार की रात की गई युवक की हत्या, नहीं पता चल सका कारण

news

शराब के नशे में धुत बदमाशों के नहीं कांपे हाथ, पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर तलवार से काट डाला

राजगढ़ @भानु ठाकुर की रिपोर्ट….

मध्य प्रदेश के राजगढ जिले के जीरापुर के पीपल्दा गांव में रविवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है। हालाकि पुलिस ने युवक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। और पूछताछ कर रही है। युवक की मौत के बाद पूरे गांव मे दहशत फैल गई है।

जांच में जुटी पुलिस….
युवक की मौत के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस के अधिेकारियों का कहना है कि युवक ही हत्या किन कारणों से की गई इस बात का खुलासा जल्द किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं वारदातें….
इसके पहले जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र गोवर्धन गांव की आशा कार्यकर्ता पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जबकि उसके साथ आए दो वर्षीय बच्चे अनमोल को मौत के घाट उतार दिया गया था।

महिला को घायल अवस्था में झालावाड़ निजी अस्पताल भर्ती कराया था, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया था । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंजू पति मूलचंद प्रजापति राजगढ़ में आयोजित अाशा सम्मेलन में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। जिसे खुद उसके पति ने खिलचीपुर की बस पर बैठाया था।

लेकिन दो बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली की डूंगरी पर एक बच्चा और महिला लहुलुहान हालत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

महिला को तुरंत खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया था। खिलचीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाद राजगढ़ रैफर कर दिया। लेकिन यहां भी हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रैफर किया था, लेकिन परिजन घायल महिला को झालावाड़ ले आए। क्योंकि महिला के सिर के साथ ही कई जगह चोट थी।

ट्रेंडिंग वीडियो