scriptअब मजदूरों पर गिरी दीवार, पांच मजदूर गंभीर, राजधानी रेफर | Wall collapsed on labours, five serious, Bhopal referred | Patrika News

अब मजदूरों पर गिरी दीवार, पांच मजदूर गंभीर, राजधानी रेफर

locationराजगढ़Published: May 16, 2020 10:22:13 pm

बीस साल पहले बंद फैक्ट्री में चल रहा था उपार्जन केंद्र,
जर्जर दीवार मजदूरों पर गिरी

अब मजदूरों पर गिरी दीवार, पांच मजदूर गंभीर, राजधानी रेफर

अब मजदूरों पर गिरी दीवार, पांच मजदूर गंभीर, राजधानी रेफर

कुरावर. नगर के पास स्थित एक उपार्जन केंद्र की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से काम कर रहे आधा दर्जन के करीब मजदूर उसके नीचे आ गए। दीवार के मलबे की वजह से पांच मजदूरों की हालत नाजुक है। मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको भोपाल रेफर कर दिया गया है।
Read this also: लाॅकडाउन में जब जज ने सुनवाई कर भेजा ई-फैसला, वकीलों ने भी किया ई-बहस

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के गिलाखेड़ी में उपार्जन केंद्र है। यह केंद्र वर्षाें पुरानी एक फैक्ट्री में बनाया गया है। फैक्ट्री करीब बीस साल से बंद पड़ी है। इसकी दीवारें काफी जर्जर हैं। यहां रखे गेहूं को एक ट्रक में मजदूर लोड कर रहे थे। उसी वक्त एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से उपार्जन केंद्र पर लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अन्य मजदूरों की सहायता से दीवार के मलबे के नीचे मजदूरों को निकाला गया। इनको तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद इनकी गंभीर हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो