scriptखूब तप रहा नौतपा, पारा 46 पार | weather : 46 degree celsius ke paar hua para | Patrika News

खूब तप रहा नौतपा, पारा 46 पार

locationराजगढ़Published: May 28, 2018 12:32:17 pm

Submitted by:

Ram kailash napit

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, 23 मई को भी था ४६, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

weather

Rajgarh Due to heavy sunlight in the district hospital, crowd of people looking for shade under the tree

राजगढ़/ ब्यावरा. रोहिणी नक्षत्र के तीसरे दिन गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दोपहर में राजगढ़, ब्यावरा का पारा ४६ डिग्री के पार पहुंच गया और आने वाले दिनों में तापमान और बढऩे की संभावना जताई जा रही है।

हवाएं बंद होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने से सुबह से नौ तपे का असर रहा। हालांकि बीते 23 मई को भी पारा ४६ डिग्री पर पहुंच गया था लेकिन उस दिन इतनी गर्मी नहीं रही। रविवार सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए, दोपहर में बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा था।

हालांकि राजगढ़ तापमापी कक्ष में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार राजगढ़ में ४६ डिग्री तापमान रहा। राजगढ़ व ब्यावरा सहित कई जगहों पर तापमान ४७ डिग्री पर भी पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले एक-दो दिन में तापमान ४७ के पार पहुंचने की संभावना है।

जितने दिन गर्म, उतनी ही रातें भी तप रहीं
नौतपे में तपन की स्थिति यह है कि दोपहर में तीखे तेवर में रहने वाली गर्मी का असर दिनभर रहता है। जितने गर्म दिन हैं उतनी ही रातें भी गर्म हो रही है। दिनभर के तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं रहता। रात 12 बजे तक भी गर्म हवाएं चलती रहती हैं। दिनभर हर घंटे में तापमान बढ़ता है। सुबह पांच बजे से ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। सूर्योदय के साथ ही तपन शुरू हो जाती है।
लू के थपेड़ों के बीच सून रहे मार्केट
तापमान में हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही जिलेभर में दिनभर लू के थपेड़े चलते रहे। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हुआ। लू के थपेड़ों के बीच शहर में सन्नाटा रहा। जो लोग घर से निकले वे भी छांव और ठंडे स्थानों का तलाशते रहे। जहां छांव मिली वहां लोगों को जमावड़ा लगा रहा।
लू से बचने के उपाय
-दोपहर के समय तेज धूप में जाने से बचे
-दिन में आठ से दस लीटर पानी पीए
-घर से बाहर निकलते समय सर और कान को सूती कपड़े से ढांक कर निकले
– मसालेदार भोजन के बजाए सदा व तरल पदार्थो वाला भोजन ले
– एसी और कूलर से निकलकर सीधे गर्म स्थान पर जाए
– शरीर को ठंडा रखने और पानी की पूर्ति के लिए केरी का पना, दही की लस्सी, जैसे पेय पदार्थ का भरपूर उपयोग करें।
दिनभर का पारा
कब समय पारा
सुबह 05.00 बजे 31.0 डिग्री
सुबह 08.00 बजे 33.1 डिग्री
सुबह 10.00 बजे 35.9 डिग्री
सुबह 10.23 बजे 37.3 डिग्री
सुबह 11.11 बजे 39.4 डिग्री
दोपहर 12.01 बजे 41.2 डिग्री
दोपहर 01.00 बजे 42.4 डिग्री
दोपहर 01.45 बजे 43.2 डिग्री
दोपहर 02.35 बजे 44.1 डिग्री
दोपहर 03.20 बजे 45.4 डिग्री
दोपहर 03.55 बजे 46.0 डिग्री
दोपहर 04.50 बजे 45.8 डिग्री
शाम 06.00 बजे 44.2 डिग्री
शाम 06.36 बजे 42.8 डिग्री
तापमान
दिन अधि. न्यूनतम
रविवार 46.0 31.0
शनिवार 45.4 28.5
शुक्रवार 44.5 30.2
गुरुवार 45.5 32.0
बुधवार 46.0 32.0
मंगलवार 45.6 31.3
सोमवार 45.2 31.8

पिछले आठ साल का तापमान
सन अधिकतम कब
२०११ ४४.५ १७ मई
२०१२ ४५.० ३१ मई
२०१३ ४५.३ १९ मई
२०१४ ४४.५ ३१ मई
२०१५ ४५.० १९ मई
२०१६ ४६.१ १८ मई
२०१७ ४६.५ २७ मई
२०१८ ४६.० २७ मई

 

नौतपे के दौरान जितना अधिक गर्मी पड़ती है उतना ही खेतों की उर्वरा क्षमता बढ़ती है। मिट्टी में जमा तमाम हानिकारक जीवाणु, बैक्टिरिया इत्यादि इससे नष्ट हो जाते हैं। साथ ही लगातार तपन में मिट्टी में नई ऊर्जा आती है, उवर्वरक क्षमता बढ़ती है। किसान इसी नौतपे के लिएखेतों को जोतकर छोड़ देते हैं। इसके बाद होने वाली पहली बारिश के बाद से ही खेत पूरी तरह रोग मुक्त हो जाते हैं।
-डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, राजगढ़

23 मई को भी 46 डिग्री के पार पहुंच गया था, यही हाल रविवार को भी रहे। राजगढ़-ब्यावरा के साथ अन्य जिलों में भी तापमान ४६-४७ तक पहुंचा। आगे दो-तीन दिनों में और तापमान बढऩे की संभावना है।
-एसके नायक, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो