राजगढ़

सरेराह उठा ले गए महिला को, रात में ढाबे पर ले जाकर किया गैंगरेप, इस हाल में मिली

Crime in City
वारदातस्थल पर मिली बाइक से आरोपियों की पहचान

राजगढ़Jun 02, 2020 / 07:31 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

gangrape

राजगढ़. एमपी में अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर में अकेली घूम रही एक महिला को सरेआम कुछ लोग उठा ले गए और गैंगरेप किया। हाईवे के किनारे एक ढाबे पर गैंगरेप के बाद आरोपी फरार हो गए। महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। घटनास्थल पर मिली बाइक से आरोपियों को पहचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगों पर रेप का केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
Read this also: इकलौते चिराग थे आयुष-आदि, सारे सपने अधूरे छोड़ सिसकियों के सहारे छोड़ गए

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से शहर में एक महिला सड़क पर घूमते हुए देखी जा रही थी। महिला की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी। रविवार को कुछ लोग उस महिला को उठा ले गए। शहर के पास से गुजरने वाले हाईवे के पास स्थित एक ढाबे पर उस महिला को आरोपी लेकर गए। आरोप है कि महिला से गैंगरेप किया।
गंभीर हालत में मिली महिला के बारे में किसी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजते हुए पूछताछ की तो पता लगा कि महिला बिहार के किशनगंज की रहने वाली है। उसने बताया कि दो लोग उसे एक ढाबे में लेकर गए और जबरिया उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने पड़ताल कर ढाबे के पास से एक बाइक बरामद किया है। बाइक के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट भी किया है।
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 366 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने शक के आधार पर धर्मेंद्र गुर्जर नामक एक आरोपी को गिरफ्त में लिया है जबकि उसके सहयोगी राजू गुर्जर की तलाश जारी है।
Read this also: 76 दिन बाद खुलेगा मां जालपा देवी मंदिर का पट, जानिए कैसे दर्शन करने जाना होगा

Home / Rajgarh / सरेराह उठा ले गए महिला को, रात में ढाबे पर ले जाकर किया गैंगरेप, इस हाल में मिली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.