script

हड़ताल पर गए 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले

locationराजनंदगांवPublished: Jul 20, 2018 11:21:11 am

Submitted by:

Govind Sahu

वर्तमान में सेवा दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला

system

हड़ताल पर गए 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले

राजनांदगांव. अपनी मांगों को लेकर बेमुद्दत हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर ठेका कंपनी ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार हड़ताल पर चल रहे संजीवनी व महतारी एक्सप्रेस के १६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। ठेका कंपनी का कहना है कि ये कर्मचारी नियम विपरीत हड़ताल पर गए हैं। यही कारण है कि कर्मचारियों पर सख्ती बरती गई है। इससे पहले ठेका कंपनी जीवीके इएमआरआई ने कर्मचारियों को १८ जुलाई को ही नोटिस जारी कर तत्काल अपने कार्य क्षेत्र में लौटने की बात कही गई थी। इधर वर्तमान में सेवा दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ज्ञात हो कि ड्यूटी का समय निर्धारण और अतिरिक्त कार्य के लिए भत्ते सहित अन्य मांगों को लेकर संजीवनी (१०८) व महतारी एक्सप्रेस (१०२) के पायलेट व चिकित्सा टेक्नीशियन १६ जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में संजीवनी एक्सप्रेस १३ व महतारी एक्सप्रेस की संख्या २३ है। इन गाडिय़ों को चलाने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में १७० कर्मचारियों की तैनाती थी। हालांकि हड़ताल पर जाने के बाद ठेका कंपनी ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए गाडिय़ों का संचालन जारी रखे हैं।

जिला इमरजेंसी मैनेजमेंट इंचार्ज मयूर परमार ने बताया कि 16 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दी गई है। ये कर्मचारी हड़ताल से नहीं लौटते हैं, तो इन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वर्तमान में सेवा दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

कमजोर पड़ रहा प्रदर्शन
इधर जिले के विद्युत सब स्टेशनों में कार्यरत ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल कमजोर पड़ती नजर आ रही है। जिलेभर में ५० सब स्टेशनों में कार्यरत २०० कर्मचारी १७ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वे रायपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ठेका कंपनी के दबाव के बाद राजनांदगांव के कर्मचारी हड़ताल से वापस लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ कर्मचारी तो अपनी ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है।

ट्रेंडिंग वीडियो