script18 वीं स्टेट स्कूल गेम्स में जुटेंगे प्रदेशभर के 3 हजार खिलाड़ी, 7 खेलों में दिखाएंगे दम-खम | 18 th State school games in CG | Patrika News

18 वीं स्टेट स्कूल गेम्स में जुटेंगे प्रदेशभर के 3 हजार खिलाड़ी, 7 खेलों में दिखाएंगे दम-खम

locationराजनंदगांवPublished: Aug 20, 2018 12:56:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

18 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 अगस्त के मध्य राजनांदगांव में होना है। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

patrika

18 वीं स्टेट स्कूल गेम्स में जुटेंगे प्रदेशभर के 3 हजार खिलाड़ी, 7 खेलों में दिखाएंगे दम-खम

राजनांदगांव. 18 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 अगस्त के मध्य राजनांदगांव में होना है। शिक्षा विभाग द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्यभर से आने वाले विद्यार्थियों के आवास भोजन व विभिन्न खेलों के लिए मैदान की व्यवस्था कर दी गई है।
Read more: यहां बदसलूकी पर उतर आए हैं नेता, नामों के प्रस्ताव पर बवाल, कांग्रेस में गुटबाजी का नजारा

स्टेट स्कूल में कंट्रोल रूम बनाया
स्टेट स्कूल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिन शालाओं को आवास के लिए चयन किया गया है, उस शाला के प्राचार्य अपनी शाला में आवास के लिए आवश्यक प्रबंध 19 अगस्त तक कर आवास प्रभारी प्राचार्य को रिपोर्ट दिए हैं। प्रभारियों ने ओके रिपोर्ट स्टेट स्कूल कंट्रोल रूम में दिए हैं।
Read more: दहेज प्रथा, नशाबंदी का संदेश देती फिल्म है महिला प्रधान, छत्तीसगढ़ी फिल्म आई लव यू बना रही छविगृहों में रिकॉर्ड

इन मैदानों में आपस में भिड़ेंगे खिलाड़ी
राज्यभर से जुटने वाले खिलाडिय़ों के लिए मैदान भी निर्धारित कर लिया गया है। बास्केट बाल का खेल दिग्विजय स्टेडियम में होगा। टारगेट बाल जेएमजे स्कूल स्कूल में खेला जाएगा। नेहरू हॉकी अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित है। फ्लोरबाल वाइडनर स्कूल में, स्पीड बाल व शूटबाल प्यारेलाल स्कूल में होगा। वहीं वेट लिफ्टिंग स्पर्धा गुरुनानक स्कूल में होगा।
Read more: Photo Gallery : भाई की कलाई पर राखी बांधने का ये होगा शुभ मुहूर्त, नहीं रहेगा भद्रा का असर

समारोह का आयोजन नहीं होगा
जिला क्रीडा अधिकारी किशोर मेहता ने बताया कि देश में राजकीय शोक होने के कारण स्पर्धा के आगाज के लिए कोई समारोह का आयोजन नहीं होगा। सीधे स्पर्धा प्रारंभ किया जाएगा। संभवत: समापन समारोह का आयोजन किया जा सकता है। खिलाड़ी सोमवार से आने लगेंगे।
स्पर्धा से जुड़े फैक्ट
प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी।
सात खेलों का आयोजन।
3 हजार बच्चे होंगे शामिल।
52 पीटीआई शिक्षकों की ड्यूटी।
16 स्कूलों में आवासीय सुविधा।
स्टेट स्कूल कंट्रोल रूम।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो