scriptअवैध फैक्ट्री से 2 हजार किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन व कैरी बैग बरामद | 2 thousand kg banned polythene and carry bags recovered from illegal f | Patrika News

अवैध फैक्ट्री से 2 हजार किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन व कैरी बैग बरामद

locationराजनंदगांवPublished: Aug 07, 2019 09:22:11 pm

Submitted by:

Nitin Dongre

जिला प्रशासन की टीम ने गठुला स्थित फैक्ट्री में की छापामार कार्रवाई

system

अवैध फैक्ट्री से 2 हजार किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन व कैरी बैग बरामद

राजनांदगांव. गठुला में संचालित अवैध फैक्ट्री से जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 2 हजार किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथीन व कैरी बैग बरामद की है। टीम द्वारा पॉलीथीन को बरामद कर फैक्ट्री को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई की है। बताया जा रहा रहा है कि फैक्ट्री संचालक द्वारा मौके पर अधिकारियों को लाइसेंस व अन्य संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है।
एसडीएम मुकेश रावटे ने बताया कि गठुला में संचालित वेलकम पॉलीमर्स फैक्ट्री में प्रतिबंधित पॉलीथीन व कैरी बैग बनाने की जानकारी मिली थी। टीम द्वारा फैक्ट्री में दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर लगभग 2 हजार किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन पाया गया। टीम द्वारा पॉलीथीान को अपने कब्जे में लिया गया है।
लाइसेंस व अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं

एसडीएमन ने बताया कि फैक्ट्री राजनांदगांव निवासी नवीन माखीजा का है। कार्रवाई के दौरान संचालक नवीन से फैक्ट्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन संचालक द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किया गया। अधिकारियों ने पॉलीथीन को बरामद कर फैक्ट्री को अपने कब्जे में लिया है।
फैक्ट्री से ही सप्लाई हो रहा था पॉलीथीन

स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने की दिशा में राजनांदगांव नगर निगम के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। वहीं पर्यावरण बचाने के लिए भी प्लास्टिक के कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाया गया है , लेकिन प्रतिबंध के बाद भी शहर में कई दुकानों में कैरी बैग उपलब्ध हो रहे हैं । वहीं कुछ फैक्ट्रियों में अमानक पॉलीथिन बनाने का काम भी धड़ल्ले से जारी है । प्रशासन को सूचना मिली थी कि शहर के गठुला क्षेत्र में संचालित वेलकम पॉलीमर्स में प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री से ही शहर सहित आसपास क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथीन की सप्लाई हो रहा था।
आगे की कार्रवाई की जाएगी

राजनांदगांव एसडीएम मुकेश रावटे ने बताया कि गठुला ्िस्थत वेलकम पॉलीमर्स फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई कर 2 हजार किलो प्रतिबंधित कैरी बैग व पॉलीथीन बपरामद की गई है। संचालक द्वारा फैक्ट्री संचालन के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है। फैक्ट्री को अपने कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो