scriptसौ छात्रों की टोली गांवों में जाकर महिलाओं को करेगी जागरूक | A group of hundred students will go to the villages and will be consci | Patrika News

सौ छात्रों की टोली गांवों में जाकर महिलाओं को करेगी जागरूक

locationराजनंदगांवPublished: Sep 04, 2018 04:14:02 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

नीति आयोग की महिला सशक्तिकरण योजना

system

जागरूकता… महिलाओं को जागरूक करने का काम होगा।

राजनांदगांव / खैरागढ़. प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत नीति आयोग द्वारा चयनित राजनंादगांव जिले मे खैरागढ़ मे महिला सशक्तिकरण अभियान को 100 छात्रो की टोली संभालेंगी। ब्लाक स्तर पर समिति के गठन के बाद स्थानीय शासकीय रश्मिदेवी महाविद्यालय मे 100 छात्र छात्राओ का चयन कर उन्हे तीन दिवसीय प्रशिक्षण देकर योजनाओ मे महिलाओ की भागीदारी के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए तैयार किया जा रहा है।
महिलाओं को विकास की मूल धारा मे जोडऩा इसका उददेश्य
राष्टीय, राज्य स्तर, जिला स्तर सहित ब्लाक स्तर पर महिला शक्ति केंद्र का निर्माण कर महिलाओं को विकास की मूल धारा मे जोडऩा इसका उददेश्य है। उल्लेखनीय है नीति आयोग भारत सरकार द्वारा पूरे देश मे 115 जिलो का चयन इसके लिए किया गया है। इसमें प्रदेश के आठ चयनित जिलो मे राजनांदगांव जिला भी शामिल है। ब्लाक स्तर पर महिलाओ को जागरूक करने, उन्हे सरकार की योजनाओ से सीधे तौर पर जोडऩे ब्लाक स्तरीय समिति का गठन जिला स्तर पर किया गया है इसमे एसडीएम सीपीबघेल अध्यक्ष, महिला बाल विकास अधिकारी एसएन राजपूत सचिव है। इनके अलावा बीईओ, महेश भुआर्य, शासकीय महाविद्यालय के दो प्राध्यापक महिला समूह की दो सदस्य भी शामिल है।
100 चयनित छात्राओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
शासकीय महाविद्यालय के 100 छात्र छात्राओ का चयन कर उन्हे तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के बाद छात्र छात्राओ की टोली गांव मे जाकर महिलाओ के लिए सरकार से प्राप्त अधिकार, जागरूकता, प्रशिक्षण क्षमता निर्माण से सशक्त बनाने कार्य सरकारी योजनाओ की जानकारी महिलाओ तक पहुंचाएंगे। छात्र स्वयंसेवक इस दौरान परिवर्तन के एजेंट के तौर पर कार्य करेंगे।
हर विभाग के योजना की जानकारी
स्वयंसेवी छात्रो की टोली महिलाओ को इस दौरान हर विभाग के कार्यो की जानकारी देकर महिलाओं की सहभागिता वाले कामों मे सहयोग के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी। इसमे प्रमं उज्जवला, फसलबीमा, आवास योजना, श्रम विभाग की योजनाएं, नई पेंशन योजना, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ तमाम शासकीय योजनाए शामिल है। कार्यों और जागरूकता की मानिटरिंग महिला बालविकास विभाग करेगा। जागरूकता का प्रमुख उददेश्य महिलाओंं को आत्मविकास के साथ रोजगार, सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर सरकारी प्रक्रिया से सीधे तौर पर जोडऩा है।
छात्रों को मिलेगा मानदेय
नीति आयोग द्वारा संचालित होने वाले उक्त महिला सशक्तिक रण योजना के लिए छात्रो को स्वयंसेवा के लिए मानदेय भी मिलेगा प्रतिदिन प्रतिघंटे के हिसाब से छात्रों को अधिकतम 25 दिनो का मानदेय प्रदान किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद छात्रो की टोली ब्लाक के पंचायतों में अपना कार्य शुरू करेगी।
तैयार कर रहे
एसडीएम खैरागढ़, सीपी बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत नीति आयोग द्वारा चयनित राजनंादगांव जिले मे खैरागढ़ ब्लाक मे महिला सशक्तिकरण के लिए 100 छात्रों को तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सरकारी योजनाओ से सीधे तौर पर जोडऩा और आत्मनिर्भर बनाना प्रमुख उददेश्य है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो