scriptराजनांदगांव: भाजपा पार्षद ने बीच सड़क युवती की बांह पकड़ी, छेडख़ानी से जी नहीं भरा तो जड़ दिया थप्पड़, जुर्म दर्ज | BJP councilor in Rajnandgaon molest the girl, crime registered | Patrika News
राजनंदगांव

राजनांदगांव: भाजपा पार्षद ने बीच सड़क युवती की बांह पकड़ी, छेडख़ानी से जी नहीं भरा तो जड़ दिया थप्पड़, जुर्म दर्ज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने नगरपालिका के निवर्तमान पार्षद और भाजपा नेता शेषनारायण यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राजनंदगांवJan 28, 2021 / 09:19 am

Dakshi Sahu

राजनांदगांव/खैरागढ़. राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ में एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने नगरपालिका के निवर्तमान पार्षद और भाजपा नेता शेषनारायण यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना गणतंत्र दिवस के दिन सुबह की बताई गई है। युवती ने पार्षद यादव पर सड़क पर छेड़छाड़ करने और मारपीट का आरोप लगाते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद युवती का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता शेष नारायण यादव पर 341, 323, 506, 354 और 354 घ के तहत मामला दर्ज किया गया।
रास्तें में अकेला पाकर किया छेडख़ानी
युवती ने शिकायत में बताया कि वह गणतंत्र दिवस की सुबह रिहर्सल के लिए अपने सहेली के घर जाने निकली थी। इसी दौरान पुराने गार्डन के पीछे भाजपा पार्षद यादव पहुंचा और उससे छेडख़ानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर यादव ने उसे जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे युवती के मुंह से खून बहने लगा।
घटना के बाद फरार हो गया आरोपी
युवती ने इसकी जानकारी सहेली के साथ अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद भाजपा नेता के खिलाफ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि भाजपा नेता यादव घटना के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। युवती ने बताया कि आरोपी उसे कुछ महीनों से फोन करके परेशान कर रहा था। वह बातचीत करने के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं करने पर साथ में काम करने वाले जूनियर्स को भी कई बार धमका चुका है। इसी चलते उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया। जिसके बाद आरोपी गुंडागर्दी पर उतर आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो