बात सुनने नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी
आयुक्त की अनुपस्थिति और कांग्रेस शासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर भाजपा पार्षदों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक आयुक्त के चेंबर में भाजपा पार्षद नारेबाजी करते रहे। इस दौरान कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

जनता सुविधाओं से हो रही वंचित
नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि शहरवासी साफ-सफाई, बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। निगम प्रशासन इन समस्याओं से मुंह फेर रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार
मिल रही शिकायतों और हालात को देखते हुए भाजपा पार्षद दल ने कई बार निगम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। किशुन ने कहा कि निगम प्रशासन की खराब व्यवस्था के कारण जनता सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।

बदहाल सड़कों के कारण हादसों के शिकार हो रहे लोग
भाजपा पार्षद दल ने कहा कि शहर की अंदरुनी सड़के उखड़ चुकी है। सड़कों की दुर्दशा के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। सफाई के नाम पर हर माह लाखों रुपए खर्च हो रहा है, लेकिन शहर के हर चौक चौराहों पर गंदगी पसरी हुई है।

डस्टबीन हो गए गायब
40 लाख रुपए खर्च कर शहर मेंं डस्टबीन लगाए गए थे। वह गायब हो चुके हैं। बावजूद इसके सत्ता में बैठे कांग्रेसियों व निगम के अधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान पार्षद आशीष डोंगरे, राजू वर्मा, किशुन यदु, मधू बैद, कमलेश बंधे, शहर सिन्हा, अरुण साहू, मणिभास्कर गुप्ता, मोन्टू यादव, सुमीत, राजेश यादव, शुभम यादव विजय राय सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।