scriptBig Breaking: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा शहजादे भेल नहीं बनाती मोबाइल, कांग्रेसी देखते हैं दिन में सपने, Video | BJP National president Amit Shah in CG | Patrika News

Big Breaking: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा शहजादे भेल नहीं बनाती मोबाइल, कांग्रेसी देखते हैं दिन में सपने, Video

locationराजनंदगांवPublished: Sep 05, 2018 03:32:48 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का शहजादा हमसे सवाल पूछता है कि मोदी जी आपने चार साल में क्या किया। हम उनके सवाल का जवाब नहीं देेंगे।

patrika

Big Breaking: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा शहजादे भेल नहीं बनाती मोबाइल, कांग्रेसी देखते हैं दिन में सपने, Video

दाक्षी साहू, अतुल श्रीवास्तव @राजनांदगांव. डोंगरगढ़ में अटल विकास यात्रा का आगाज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा ये अटल जी की कल्पना का नया छत्तीसगढ़ है। उन्होंने मंच से चौथी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा करते हुए संकल्प लिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का शहजादा हमसे सवाल पूछता है कि मोदी जी आपने चार साल में क्या किया। हम उनके सवाल का जवाब नहीं देेंगे।
शहजादे आप दो हिसाब
शहजादे आप ये बताएं चार पीढ़ी देश में राज किया। आपने देश को क्या दिया। उन्होंने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 50 लाख लोगों को राज्य में मोबाइल फोन बांटा। यहां राहुल गांधी सीएम से पूछते हैं कि इस कंपनी का मोबाइल क्यों दे रहे, आप भेल का मोबाइल बांटो। अरे कोई उनको बता दो कि भेल मोबाइल बनाती भी है कि नहीं।
मायूस लौटते थे सीएम
बीजेपी अध्यक्ष ने भारत माता की जयकार बुलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को दस साल में केंद्र कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं दिया। जब भी सीएम दिल्ली जाते उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता। आज मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की काया पलट दी। रोजगार, जन लाभकारी योजनाओं की सौगात से प्रदेश के लोग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
विकास यात्रा के दूसरे चरण का हुआ आगाज
छत्तीसगढ़ सरकार की विकास यात्रा का दूसरा चरण का आगाज धर्मनगरी डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह दोपहर १२.३० बजे रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनका रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक सहित सभी बड़े पदाधिकारी और नेता उपस्थित थे।
रायपुर के बाद बीजेपी अध्यक्ष सीधे डोंगरगढ़ पहुंचे। वहां मां बम्लेश्वरी के नीचे मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान नया रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मारक बनाने के लिए मंदिर परिसर के सामने जमीन में खुदाई करके अटल दूतों को मिट्टी बांटा। कुछ मिट्टी सीएम डॉ. रमन सिंह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने साथ ले गए। विशाल जन सभा को संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो