राजनंदगांव

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर युवक ने किया बलात्कार, चंगुल से छूटकर दर्द से रोते हुए पहुंची घर

डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की (Minor girl rape) का अपहण कर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीडि़ता व उसके परिजनों ने थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया।

राजनंदगांवNov 03, 2019 / 01:49 pm

Dakshi Sahu

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर युवक ने किया बलात्कार, चंगुल से छूटकर दर्द से रोते हुए पहुंची घर

राजनांदगांव. डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहण कर उसे अपने घर ले जाकर दुष्कर्म (Rape in Rajnandgaon) करने की घटना सामने आई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस (Rajnandgaon police) आरोपी को धारा 363, 376 और 4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेज दिया है।
Read more: महिला पटवारी का युवक ने रोक लिया रास्ता, बात नहीं बनी तो बीच सड़क देने लगा ट्रांसफर की धमकी….

बंधक बनाकर ले गया अपने घर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बडग़ांव उमरवाही निवासी आरोपी 24 वर्षीय संजय नायक, पिता गंगूराम ने नाबालिग लड़की को डरा धमका कर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी नाबालिग कोअपने घर ले गया। बंधक बना कर लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read more: एक ही रात में लुट गई दो नाबालिग बेटियों की इज्जत, जान-पहचान का फायदा उठाकर घर में घुसा था युवक

पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार
आरोपी की चंगुल से छूटने के बाद पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीडि़ता व उसके परिजनों ने डोंगरगांव थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विवाहिता ने खा लिया कीटनाशक दवा
बेमेतरा जिले के ग्राम हथमुड़ी में एक विवाहिता ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे परिजनों ने निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। ग्राम हथमुड़ी की रामेश्वरी वर्मा, पति कलेश्वर वर्मा (28) ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.