scriptशादी के दो दिन बाद प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, दूल्हे ने गहने लौटाने लगाई गुहार | Bride run with her boyfriend after marriage | Patrika News

शादी के दो दिन बाद प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, दूल्हे ने गहने लौटाने लगाई गुहार

locationराजनंदगांवPublished: Dec 17, 2017 03:41:27 pm

दूल्हे को अपनी दुल्हन खो देने का गम नहीं बल्कि उसे फिर्क है तो उसके गहनों का। मामला जब पुलिस के पहुंचा तो, जानिए क्या कहा दुल्हन ने…

दूल्हे

शादी के दो दिन बाद प्रेमी के साथ भाग गई दुल्हन, दुल्हे ने गहने लौटाने लगाई गुहार

राजनांदगांव. कहते हैं प्यार में अच्छा बुरा सब कुछ जायज है। तभी तो एक दुल्हन ने शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे को छोड़कर भाग गई। अक्सर आपने एेसी स्टोरी फिल्मों में देखी होंगी लेकिन असल जिंदगी को राजनांदगांव की एक युवती ने फिल्मी तड़का लगा दिया है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद दूल्हे को अपनी दुल्हन खो देने का गम नहीं बल्कि उसे फिर्क है तो उसके गहनों का। मामला जब पुलिस के पहुंचा तो, जानिए क्या कहा दुल्हन ने…

गहने लौटाने के लिए दूल्हे ने पुलिस से कहा ये सब
– छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सामने आए अजीबो गरीब मामले ने पुलिस अफसरों को भी परेशान कर दिया है। यहां एक युवक ने अपनी नवविवाहिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि वह शादी के दो दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। न सिर्फ फरार हुई बल्कि शादी में मिले गहने भी साथ ले गई। युवक ने शादी में दिए गहने वापस दिलाए जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

यह है पूरी घटना
– मिली जानकारी के अनुसार शहर के चिखली चौकी रामनगर मोतीपुर निवासी एक युवक की शादी अंबागढ़ चौकी निवासी एक युवती से 11 दिसम्बर को हुई थी। नवविवाहिता 14 दिसम्बर को अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

– बताया जा रहा है कि युवती दूल्हा पक्ष द्वारा दिए गए सोने-चांदी के जेवरात को अपने साथ लेकर गई है। नवविवाहिता के शादी के दो दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग जाने और शादी में मिले सारे गहने भी साथ ले जाने की इस हरकत से आक्रोशित दूल्हा ने शादी में दुल्हन को दिए गए जेवरात को वापस लेने चिखली चौकी पुलिस से मामले की शिकायत कर दुल्हन से जेवरात को वापस मांगने की गुहार लगाई है।

पुलिस से दुल्हन ने कहा: लौटा दूंगी जेवर
– पता चला है कि दूल्हे की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दुल्हन से बात करने की कोशिश की।
– काफी कोशिशों के बाद उससे बात भी हो गई। उसने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद गहने लौटाने पर सहमति दे दी है। यानि अब शिकायतकर्ता दूल्हे को उसके गहने वापस मिल जाएंगे।

– दुल्हन से बात हुई है। उसे रिपोर्ट के बारे में बताया गया है।
– उसने इस बात पर सहमति दे दी है कि वह गहने लौटा देगी। उसके खिलाफ शिकायत करने वाले की मंशा भी यही थी।
रूपक शर्मा, निरीक्षक, चिखली पुलिस चौकी

ट्रेंडिंग वीडियो