scriptअस्पताल में चलाया गया अभियान, अब चूहों को पकडऩा होगा आसान … | Campaign carried out in hospital, now it will be easy to catch mice .. | Patrika News

अस्पताल में चलाया गया अभियान, अब चूहों को पकडऩा होगा आसान …

locationराजनंदगांवPublished: Nov 10, 2019 11:48:49 am

Submitted by:

Nitin Dongre

पत्रिका की खबर के बाद जागा अस्पताल प्रबंधन

Campaign carried out in hospital, now it will be easy to catch mice ..

अस्पताल में चलाया गया अभियान, अब चूहों को पकडऩा होगा आसान …

राजनांदगांव. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चूहों ने आतंक मचा रखी है। इन चूहों को पकडऩे के लिए शनिवार को पेस्ट कंट्रोल अभियान चलाया गया। अस्पताल में चूहों की संख्या बढऩे के कारण लगातार नुकसान हो रहा था। चूहे कीमती सामानों को क्षति पहुंचाने के साथ ही मंहगी मशीनों के वायर आदि को भी कुतर रहे थे। ‘पत्रिकाÓ ने इस समस्या को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद ही प्रबंधन ने टेंडर कर चूहों को पकडऩे के लिए कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है।
मिली जानकारी अनुसार शनिवार को स्टोर रूम सहित अन्य वार्ड व विभागों में पेस्ट कंट्रोल (रेट कंट्रोल) अभियान चलाते हुए चूहों को पकडऩे के लिए दवाई का छिड़काव किया गया।

बढ़ गई थी चूहों की संख्या
ज्ञात हो कि अस्पताल में चूहों के खात्मा के लिए हर तीन महीने में अभियान चलाया जाता है, लेकिन हाल फिलहाल में छह महीने से अभियान नहीं चलाए जाने के कारण चूहों की संख्या बढ़ गई थी। इससे प्रबंधन की परेशानी भी बढ़ गई थी। चूहों ने अधीक्षक के कमरे की एसी का ही केबल कुतर दिया था। इसके अलावा कैंटीन में भारी नुकसान पहुंचाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो