scriptBreaking: ऐसा क्या हुआ कि आधी रात को राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे कांग्रेस के चार नवनिर्वाचित विधायक | Chhattisgarh Assembly Elections 2018 rajnandgaon result | Patrika News

Breaking: ऐसा क्या हुआ कि आधी रात को राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे कांग्रेस के चार नवनिर्वाचित विधायक

locationराजनंदगांवPublished: Dec 12, 2018 11:49:45 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

पार्टी के नेताओं ने बताया कि चारों विधायक बुधवार सुबह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।

patrika

Breaking: ऐसा क्या हुआ कि आधी रात को राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे कांग्रेस के चार नवनिर्वाचित विधायक

राजनांदगांव . राजनांदगांव जिले के कांग्रेस के चारों नवनिर्वाचित विधायक आधी रात को रायपुर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव से दलेश्वर साहू, खुज्जी से छन्नी साहू, डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल और मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवाज खान देर रात रायपुर के लिए रवाना हो गए। मीडिया से नजर चुराते हुए दबे पांव रायपुर जाने के कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी के नेताओं ने बताया कि चारों विधायक बुधवार सुबह विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
मंगलवार को मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह दुर्ग संभाग में भी भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। संभाग की 20 सीटों में सिर्फ तीन सीट जीतने में सफल रही है। बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। इस चुनाव में कांग्रेस ने परिवर्तन का नारा सफल रहा। भाजपा ने अपने विकास पर भरोसा जताया था, पर जनता ने उसे नकार दिया।
सीएम को दी कड़ी टक्कर
संभाग की 20 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। 17 में कांग्रेस, 2 में भाजपा और एक सीट पर छजकां को जीत मिली है। यहां 2013 की तुलना में कांग्रेस को जहां 8 सीटों का फायदा हुआ है वहीं भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को स्वयं कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा।वे अपनी राजनांदगांव सीट पर 30 हजार से अधिक वोट से जीत के अंतर को कायम नहीं रख सके।संभाग के दोनों मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और दयालदास बघेल चुनाव हार गए हैं।
मुकाबला होता रहा
भिलाई नगर, वैशली नगर और खैरागढ़ को छोड़ बाकी 17 सीटों पर शुरुआत से ही कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी।खैरागढ़ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह आगे चल रहे थे, लेकिन बीच में भाजपा के कोमल जंघेल से पिछड़ गए। अंतिम दौर में उनको जीत मिली। यहां कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे नंबर पर चले गए। भिलाईनगर में पहले राउंड की गिनती में पांडेय आगे थे, लेकिन इसके बाद हर चक्र में कांग्रेस के देवेंद्र यादव और पांडेय के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला होता रहा।
आखिर में देवेंद्र ने जीत दर्ज की। इस बार कांग्रेस ने 10 नए चेहरों को मौका दिया था और सभी विजयी हुए। वहीं भाजपा ने 5 नए प्रत्याशी उतारे और सभी हार गए। पांच वर्तमान विधायकों को भी पराजय का सामना करना पड़ा है। ना केवल शहरी सीटों बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनता ने भाजपा को नकार दिया। यहां भाजपा के विकास पर कांग्रेस के परिवर्तन का नारा भारी पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो