scriptलॉकडाउन से बाहर आया छुरिया, पखवाड़े भर बाद खुली नगर की दुकानें … | Churia came out of lockdown, city shops opened after a fortnight ... | Patrika News

लॉकडाउन से बाहर आया छुरिया, पखवाड़े भर बाद खुली नगर की दुकानें …

locationराजनंदगांवPublished: Jul 05, 2020 06:55:18 am

Submitted by:

Nitin Dongre

सप्ताह में शनिवार को एक दिन बंद रहेगी दुकानें

Churia came out of lockdown, city shops opened after a fortnight ...

लॉकडाउन से बाहर आया छुरिया, पखवाड़े भर बाद खुली नगर की दुकानें …

छुरिया. नगर पंचायत छुरिया में विगत दिनों दिल्ली से लौटे युवक एवं दो स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव मिलते ही संपूर्ण छुरिया क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लॉकडाऊन किया गया था। लगभग 14 दिन के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत द्वारा लाऊड-स्पीकर के माध्यम से सुबह सभी दुकाने खोलने का मुनादी कराया गया। धीरे-धीरे नौ बजे के बाद सभी दुकानें खुलने प्रारंभ हो गई। सुबह सात बजे से शाम 8 बजे तक दुकाने खोले जाने की छूट दी गई है। दुकान खुलते ही बाजार में काफी भीड़ देखी गई, लोग जरूरत की सामग्री खरीदते नजर आए। छुरिया को कन्टेन्मेंट जोन से हटा दिया गया है और लगभग एक पखवाड़े के बाद शुक्रवार से पुन: दुकानें खुल गई।
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं. 14 में दिल्ली से लौटै युवक एवं वार्ड नं. 12 में स्वास्थ्यकर्मी सहित एक अन्य स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनका उपचार कोविड-19 राजनांदगांव में चल रहा था। तीनों ही कोरोना से स्वस्थ होकर अपने घर में होम आईसोलेशन में हैं।
कंटेनमेंट जोन हटाया गया

कोरोना संक्रमित मिलते ही पूरे छुरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। उसके बाद से संपूर्ण छुरिया को लॉकडाउन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित पाए गए वार्डों में सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीडि़तों की जानकारी एकत्र कराया गया था। जहां कोई भी पीडि़त नहीं पाया गया। जिसके पखवाड़े भर बाद छुरिया को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया है।
सप्ताह में शनिवार को एक दिन बंद रहेगी दुकाने

जिला कलेक्टर के आदेशानुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाने का निर्देश जारी किया गया है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत छुरिया में व्यापारियों की सहमति से आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शनिवार को एक दिन समस्त दुकाने बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो