script

लॉकडाउन में जब मुख्यमंत्री भूपेश ने किया महिला को फोन, तो हालचाल के साथ बताया सब्जियों के दाम भी

locationराजनंदगांवPublished: Apr 06, 2020 04:57:09 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रदेश में आम लोगों से लॉकडाउन की स्थिति जानने के लिए फोन पर चर्चा (बात) की। उन्होंने राजनांदगांव शहर की अनिता भदोरिया से फोन पर बातचीत की और लॉकडाउन की स्थिति जानी।
 
 

लॉकडाउन में जब मुख्यमंत्री भूपेश ने किया महिला को फोन, तो हालचाल के साथ बताया सब्जियों के दाम भी

लॉकडाउन में जब मुख्यमंत्री भूपेश ने किया महिला को फोन, तो हालचाल के साथ बताया सब्जियों के दाम भी

राजनांदगांव. पूरे विश्व में कोरोना वायरस के कारण लोग जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में देश सहित प्रदेश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को प्रदेश में आम लोगों से लॉकडाउन की स्थिति जानने के लिए फोन पर चर्चा (बात) की। उन्होंने राजनांदगांव शहर की अनिता भदोरिया से फोन पर बातचीत की और लॉकडाउन की स्थिति जानी। मुख्यमंत्री न अनिता से पूछा कि आपके परिवार में कितने लोग हैं, लॉकडाउन से आपके जीवन पर क्या असर पड़ा है।
Read more: राहत कैंप जाकर सोशल डिस्टेंसिंग भूले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम, नियमों की धज्जियां उड़ाकर भीड़ में घुसे विधायक और नेता…..

प्रशासन की सख्ती से स्थिति नियंत्रित
अनिता ने मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें स्थिित से अवगत कराया। जागरूकता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग सजग रहें और घर पर रहे इसका पालन करें। इससे निश्चित तौर पर कोरोना से लडऩे में मदद मिलेगी। वहीं चर्चा में अनिता भदौरिया ने कहा कि मैं अपने घर में अपने पति और बच्चे के साथ रहती हूं। हम लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं। घर पर ही रहकर इसका सहयोग कर रहे हैं। वहीं इस लॉकडाउन से सब्जियों के दाम थोड़े जरूर बढ़े हैं लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण स्थिति अभी अच्छी है।
मिला था राजनांदगांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज
राजनांदगांव जिले में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर काम किया। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कई लोगों को क्वारंटीन और होम आइसोलेशन में भी रखा गया है। फिलहाल कोरोना पॉजिटिव युवक पूरी तरह ठीक होकर घर लौट गया है। युवक का उपचार एम्स रायपुर में चल रहा था। सभी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद युवक को रविवार को डिस्चार्ज किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो