scriptआधी रात पूरी टीम के साथ पहुंचे कलक्टर, लगभग दो हजार कट्टा धान किया जब्त, कोचियों के खिलाफ अब होगा ये … | Collector reached with the entire team at midnight, seized nearly two | Patrika News

आधी रात पूरी टीम के साथ पहुंचे कलक्टर, लगभग दो हजार कट्टा धान किया जब्त, कोचियों के खिलाफ अब होगा ये …

locationराजनंदगांवPublished: Nov 17, 2019 09:40:01 am

Submitted by:

Nitin Dongre

अवैध धान के परिवहन एवं अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान

Collector reached with the entire team at midnight, seized nearly two thousand katta paddy, now it will be against the coaches…

आधी रात पूरी टीम के साथ पहुंचे कलक्टर, लगभग दो हजार कट्टा धान किया जब्त, कोचियों के खिलाफ अब होगा ये …

राजनांदगांव. कलक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो दिनों में 7 प्रकरणों में धान कोचियों द्वारा किए गए अवैध भंडारण और वाहनों की चेकिंग कर लगभग एक हजार 996 कट्टा धान जब्त किया गया। कलक्टर मौर्य ने धान के अवैध परिवहन तथा अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कलक्टर जयप्रकाश मौर्य ने धान खरीदी अवधि में जिले के सीमावर्ती खरीदी केन्द्रों में पड़ोसी राज्यों से धान लाकर बेचने की आशंका को देखते हुए राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और मंडी के अधिकारियों की चार चेकिंग टीम बनाई है। विगत 14 नवंबर को डोंगरगढ़ के सीतागोटा में महाराष्ट्र के सकरीटोला के व्यापारी संतोष अग्रवाल से बिना कागजात के 130 कट्टा धान जब्त किया गया। 15 नवम्बर को डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम खैरबना में वाहन क्रमांक सीजी 08 एसी 4050 से 70 कट्टा धान जप्त किया गया। इसी प्रकार बोलेरो पिक अप वाहन क्रमांक सीजी 08 एबी 5163 से 83 कट्टा धान जप्त किया गया। दोनों वाहनों को धान के साथ थाना बागनदी के सुपूर्द किया गया।
चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

आकस्मिक निरीक्षण और लिया तैयारियों का जायजा: एमडी मार्कफेड शम्मी आबिदी तथा खाद्य विभाग के उप सचिव मनोज सोनी ने शनिवार देर शाम छुरिया विकासखंड के कल्लूबंजारी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के बागनदी में बनाए गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलक्टर जयप्रकाश मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ में थे।
एक हजार 226 कट्टा धान जब्त

अंबागढ़ चौकी में अनिल ट्रेडर्स से 395 कट्टा धान जप्त किया गया। इनके खिलाफ मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मानपुर विकासखंड के कहगांव में दो कोचियों के यहां जांच कर एक हजार 226 कट्टा धान जब्त किया गया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में अनिल कुमार जैन के यहां 92 कट्टा धान की जप्ती बनाई गई। कलक्टर मौर्य ने अधिकारियों को धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
चार चेकिंग दल गठित

कलक्टर ने जिले के सीमाई क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों में अन्य राज्यों से धान लाकर बेचे जाने की आशंका को देखते हुए धान की आयात की रोकथाम के लिए चार चेकिंग दल गठित किए हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र बोरतालाब के लिए तहसीलदार अविनाश ठाकुर, खाद्य निरीक्षण मनीष चितले, सहकारिता विस्तार अधिकारी डीके मिश्रा तथा मंडी सचिव की टीम बनाई गई है। इसी प्रकार छुईखदान विकासखंड के साल्हेवारा, बकरकट्टा, नचनिया और रामपुर धान खरीदी केन्द्र के लिए प्रीतम साहू प्रभारी तहसीलदार, गरिमा सोरी खाद्य निरीक्षक, एसके श्रीवास सहकारिता विस्तार अधिकारी, मंडी सचिव, छुरिया विकासखंड के कल्लूबंजारी, सड़क चिरचारी, जयसिंगटोला धान खरीदी केन्द्र के लिए शिवकुमार कंवर तहसीलदार, सुरेश वैद्य खाद्य निरीक्षक, एसके कमल सहकारिता विस्तार अधिकारी, मंडी सचिव, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के चिल्हाटी धान खरीदी केन्द्र की निगरानी के लिए परमेश्वर मंडावी तहसीलदार, ज्योति साहू खाद्य निरीक्षक, केके चंद्रवंशी सहकारिता विस्तार अधिकारी और मंडी सचिव की टीम बनाई गई है।
निगरानी के लिए जांच टीम बनाई गई

कलक्टर मौर्य ने बताया किया जिले के सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में दूसरे राज्य से धान की आवक रोकने और निगरानी करने के लिए टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से 15 नवंबर से 30 अप्रैल 2020 तक सुपर फाईन धान (एक हजार 900 प्रति क्विंटल) से अधिक लागत के धान को छोड़कर शेष किस्म के धान की आयात पर प्रतिबंध लगाई है। इसीलिए सीमा क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों की निगरानी के लिए जांच टीम बनाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो