script2018 विधानसभा के लिए कांग्रेस का जमीनी स्तर पर काम शुरू | Congress begins work on grassroots level for 2018 assembly | Patrika News
राजनंदगांव

2018 विधानसभा के लिए कांग्रेस का जमीनी स्तर पर काम शुरू

चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं ने दिए टिप्स

राजनंदगांवMay 05, 2018 / 02:57 pm

Nakul Sinha

system
जोंधरा. 2018 विधानसभा चुनाव की तैयारी अब कांग्रेस ने भी जमीनी स्तर पर करनी प्रारंभ कर दी है। जिसके चलते खुज्जी विधानसभा के ग्राम खुर्शीटिकुल में आयोजित संकल्प प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बूथ स्तर पर कार्य करने का प्रशिक्षण लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक समुद्र की तरह है, जिसने देश की आजादी से लेकर अब तक की विकास देखे हैं। विरोधी यद्यपि ये कहते नहीं चुकते कि आखिर कांग्रेस ने 60 साल में किया ही क्या है, पर सच्चाई आप सबके सामने है। विश्व में भारत का आज जो मान-सम्मान है। समाज को विषमताओं से मुक्त करने से लेकर आज जो सबसे बड़ा परिवर्तन शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आया है, ये सब कांग्रेस सरकार की ही देन है, उन्होंने ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस बलिदानों की पार्टी रही है।
आज गरीबों का हक मारा जा रहा है। किसान लुटे जा रहे हैं। अब जरूरत है इस सरकार को उखाड़ फेंकने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य कैसे करना है। इसके भी टिप्स दिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस का योगदान देश को कितना रहा है। ये बताने की जरूरत नहीं है। पर आज जो स्थिति भाजपा सरकार ने देश की जनता के समक्ष खड़ी की है, उससे लोग भयभीत हैं। हमारी संस्कृति हमारी मासूमियत हमसे छिना जा रहा है। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान में भी उनके द्वारा फेर बदल करने की कोशिश की जा रही है।
ये सिर्फ झूठे वादे करने वाली सरकार है। अच्छे दिन का वादा कर ये सरकार सत्ता में आयी पर क्या आज हमारे अच्छे दिन हैं। मनरेगा का पैसा मजदूरों को नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हमारे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पड़ी हुई है। किसान सूखा राहत बीमा के नाम पर ठगे जा रहे हैं। वहीं विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा के शासन काल में चारों तरफ लूट और शोषण मचा हुआ है। उन्होंने ओडीएफ घोषित हुए ग्रामों का हवाला देते हुए कहा कि उन गरीबों के शौचालय पर भ्रष्टाचार किया गया है। कार्यक्रम मुख्य रूप से विधायक दलेश्वर साहू डोंगरगांव विधायक, तेजकुंवर नेताम प्रकाश यादव, सिद्धीक भाई मेमन, अलालीराम यादव, रमेश खंडेलवाल, किशन खंडेलवाल, बिरेंन्द्र बोरकर, चुम्मन साहू, कमलजीत सिंह पिंटू, छन्नी साहू सहित जिला पंचायत के सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
भाजपा के शासन काल में ज्यादा दुखी किसान है। उन्हें उनके उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के पास आप सब लोगों की शक्ति के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। जबकि विपक्षी पार्टी भाजपा के पास शराब से लेकर पैसा भी भरा हुआ है। स्वागत भाषण में खुज्जी विधानसभा के विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ झूठे वादे कर सत्ता में आयी है। गांव में आज पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मनरेगा के मजदूरों को मजदूरी की राशि के महीनों महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा की असंख्य कमियों को गिनाते हुए संकल्प प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए परिवर्तन लाने कमर कसने की बात कही। कार्यक्रम को धनेश पाटिला पूर्व मंत्री पूर्व विधायक गोर्वधन नेताम आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवाज खान ने की।
——-

Home / Rajnandgaon / 2018 विधानसभा के लिए कांग्रेस का जमीनी स्तर पर काम शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो