scriptकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने की भाजपा की तारीफ, कांग्रेसियों को कहा- अनुशासन सीखना है तो उनसे सीखिए … | Congress President of the Congress praised the BJP, told the Congressm | Patrika News

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने की भाजपा की तारीफ, कांग्रेसियों को कहा- अनुशासन सीखना है तो उनसे सीखिए …

locationराजनंदगांवPublished: Jul 24, 2019 10:15:35 pm

Submitted by:

Nitin Dongre

राजनांदगांव में सुनी कार्यकर्ताओं और नेताओं की बात, फिर दी नसीहत

system

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने की भाजपा की तारीफ, कांग्रेसियों को कहा- अनुशासन सीखना है तो उनसे सीखिए …

राजनांदगांव. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का राजनांदगांव का पहला दौरा हंगामेदार रहा। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने मौजूद लोगों को अनुशासन की सीख दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांगे्रस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा के लोगों से अनुशासन सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुशासन से ही कोई संगठन तरक्की करता है और यह बात भाजपा के लोगों को मालूम है।
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों के बीच अपनी बात कहने से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात सुनी, सबसे सुझाव और शिकायतें लीं। कई कार्यकर्ताओं ने अफसरों की जमकर शिकायत की तो कई लोगों ने बड़े और संघर्ष के बाद कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उपेक्षा को लेकर बात रखी। फूल छाप कांग्रेसियों को पार्टी से बाहर करने से लेकर सत्ता के बाद जुडऩे वाले लोगों की पहचान करने की भी बात उठी। राशन कार्ड, सम्पत्तिकर से लेकर जनता से जुड़े विषयों पर भी सुझाव आए।
इस तरह लताड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि भाजपा का बड़े से बड़ा नेता संगठन के सामने चूं नहीं करता है। संगठन बैठ बोलता है तो बैठता है खड़े हो कहे तो खड़े होता है। मरकाम ने कहा कि हिम्मत देखिए भारतीय जनता पार्टी का, ११-११ सांसदों का टिकट काट दिया, सीटिंग एमपी का टिकट कट गया किसी ने चूं किया क्या, नहीं ना। उन्होंने कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मगर यहां किसी का नगर निगम का टिकट कट जाए तो रायपुर पहुंच जाएंगे। पार्षद का टिकट कटा या विधायक का तो भीड़ लेकर रायपुर पहुंच जाएंगे। उन्होंने इस प्रवृत्ति को छोडऩे और अनुशासन में रहने कहा।
घर की बात घर में रहे

कोंडागांव विधायक ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि कांग्रेस संगठन एक परिवार है और यहां किसी तरह की शिकायत या किसी बात के लिए सीधे उनसे या फिर मुख्यमंत्री से मिला जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। घर की बात घर में रहनी चाहिए।
हुआ स्वागत

कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज दोपहर राजनांदगांव पहुंचे। कांंग्रेस भवन पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने मानव मंदिर चौक में उनका स्वागत किया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का निगम में नेता प्रतिपक्ष हफीज खान ने स्वागत किया। इस दौरान स्वागत से अभिभूत होकर मरकाम ने हफीज को गले लगा लिया।
डरी भाजपा कह रही बदलापुर की बात

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 15 साल तक भाजपा ने कांंग्रेस नेताओं को परेशान किया और जमकर घोटाले किए लेकिन अब कांंग्रेस की सरकार में नान घोटाले पर कार्रवाई हो रही है, चिटफंड कांड में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र पर कार्रवाई हो रही है तो इसे बदलापुर की राजनीति का नाम भाजपा दे रही है।
नई कार्यकारिणी जल्द बनेगी

प्रदेश कांंग्रेस अध्यक्ष ने सरकार बनने के बाद कांंग्रेस नेताओं के रेत, शराब दुकानों के बाहर चखना सेंटर और तबादले लिप्त होने की बात पर कहा कि उनके पास कुछ बातें आई हैं, वे परीक्षण कराएंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने जिला और ब्लाक की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है और वे जल्द ही नई कार्यकारिणी बनाएंगे।
करूणा ने भी इशारों में दी नसीहत

पूर्व सांसद और राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं करुणा शुक्ला ने भी जमकर नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष के सामने बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं, बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी बात की लेकिन मैं कई लोगों को पहली बार कांग्रेस भवन में देख रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने तीन बार के मुख्यमंत्री को १५-१६ हजार वोटों से जीत तक समेट दिया था लेकिन लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र में छह विधायक होने के बाद भी शर्मनाक तरीके से हार हो गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी कमियों को दूर कर नगरीय निकाय चुनाव के लिए जुट जाने कहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो