scriptआंदोलित किसानों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी गिरफ्तार, शहर में धारा 144 लागू | Congress workers arrested with agitated farmers | Patrika News

आंदोलित किसानों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी गिरफ्तार, शहर में धारा 144 लागू

locationराजनंदगांवPublished: Sep 19, 2017 01:46:34 pm

किसान संकल्प यात्रा निकालने से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिले में जगह जगह घेराबंदी की गई है।

strike
राजनांदगांव. किसान संकल्प यात्रा निकालने से पहले पुलिस ने किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिले में जगह जगह घेराबंदी की गई है। बेरिकेटिंग के साथ ही किसानों को आधी रात से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। किसानों की रिहाई की मांग करते हुए कांग्रेसी मंगलवार को कलक्टोरेट के सामने धरने पर बैठ गए थे। किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं के आंदोलन में उतरने से जिला प्रशासन ने शहर में धारा 144 लगा दी। इसके बाद भी काग्रेसियों ने पुलिस की मौजूदगी में किसानों के सर्मथन में धरने पर बैठ गए।
किसान नेता सुदेश टीकम, चंदू यादव को नजरबन्द

कांग्रेसी किसानों की रिहाई की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने सख्ती के साथ कांग्रेसियों को धरना स्थल से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान महिला नेत्रियों ने पुलिस पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाया। कलक्टोरेट के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है। दुर्ग भिलाई के पुलिस अफसर भी बुलाए गए हैं। मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, डोंगरगढ़, गंडई में भी किसानों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। किसान नेता सुदेश टीकम, चंदू यादव को नजरबन्द कर दिया गया है।
19 सिंतबर से किसान संकल्प यात्रा

बता दें कि किसानों ने 19 सिंतबर से किसान संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान किया था। इस यात्रा की अंतिम कड़ी में 21 सितंबर को राजधानी रायपुर में सीएम हाउस घेरने की घोषणा की गई थी। इस आंदोलन में जिलेभर की किसान स्वत: ही चंदा एकत्र कर और एक एक किलो चावल लेकर यात्रा में शामिल होने वाले थे। किसानों के उग्र रवैए को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने की हर सभंव प्रयास किया और अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया।
किसान नहीं माने और प्रदर्शन का ऐलान कर दिया

गौरतलब है कि सोमवार को किसान संघ की बैठक लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने संकल्प यात्रा नहीं निकालने की समझाइश दी थी। किसान नहीं माने और प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था। इसी वजह से प्रशासन ने किसानों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। जिले में पहली बार किसान आंदोलन को दबाने के लिए इस तरह से प्रशासन ने सख्ती बरती है। बता दें कि इस यात्रा में हजारों की संख्या में किसान शामिल होने वाले थे। इस कारण से प्रशासन की नींद उड़ी हुई थी।

ये हुए गिरफ्तार
कलेक्टोरेट के सामने धरने पर बैठे जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे, छन्नी बाई साहू, महेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेसी गिरफ्तार किए गए हैं। इसी तरह खैरागढ़ में भी कांग्रेसी गिरफ्तार किए गए हैं। यहां भी कांग्रेसी आक्रोश में हैं। यहां भी रिहाई की मांग की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो