scriptराजनांदगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना | Counting of votes started between the strong security in Rajnandgaon | Patrika News

राजनांदगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

locationराजनंदगांवPublished: Dec 11, 2018 09:56:32 am

Submitted by:

Nakul Sinha

30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

system

राजनांदगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना

राजनांदगांव. पूरी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह ८.३० राजनांदगांव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले डाकमत पत्रों की गिनती की जा रही है। वहीं ईवीएम भी बाहर निकाल लिए गए हैं। १७ सी फार्म वाला लिफाफा खोला जा रहा है। मतगणना के लिए गौरी नगर स्थित एफसीआई गोदाम को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां चार लेयर की सुरक्षा में मतगणना शुरू हो चुकी है।

ज्ञात हो कि यहां से मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में ऐसे में पूरे प्रदेशभर के नेता सहित अन्य सभी की नजर राजनांदगांव की ओर टिकी हुई है। जिले में छह विधानसभा है, जहां ६४ प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना की पल-पल की खबर लेने लोगों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही लोग सोशल मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया में बने हुए हैं। भाजपा व कांग्रेस कार्यालय में भी नेता व कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। यहां भी रिपोर्ट देखने के लिए तैयारी की गई है। बहरहाल कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल है। जिले की छह विधानसभा सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी और मोहला मानपुर में कुल ९३ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से तीन सीटों में त्रिकोणीय मुकाबले होने के आसार हैं। जबकि तीन सीटों में सीधा मुकाबला होगा। प्रदेश की सबसे हाइप्रोफाइल सीट माने जा रहे राजनांदगांव में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा प्रत्याशी हैं।
सबसे ज्यादा प्रत्याशी राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां से ३० प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ. रमन सिंह और कांगे्रस की करूणा शुक्ला के बीच है।

सबसे कम प्रत्याशी मोहला-मानपुर और डोंगरगढ़ से है। इन दोनों जगहों में १०-१० प्रत्याशी मैदान में हैं। डोंगरगढ़ में मुख्य मुकाबला भाजपा की मौजूदा विधायक सरोजनी बंजारे और कांग्रेस के भुनेश्वर बघेल के बीच है। मोहला मानपुर में भाजपा की कंचनमाला भुआर्य और कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी के अलावा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के संजीत ठाकुर के बीच मुकाबला है।
खैरागढ़ से १५ प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक गिरवर जंघेल, भाजपा के कोमल जंघेल और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के देवव्रत सिंह के बीच है।

डोंगरगांव में १२ प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक दलेश्वर साहू और भाजपा के मधुसूदन यादव के बीच है। मधुसूदन यादव सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में राजनांदगांव नगर निगम के महापौर हैं।
खुज्जी में १६ प्रत्याशी मैदान में हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ नोटा के लिए एक और इवीएम लगाना पड़ा है। राजनांदगांव के बाद इस विधानसभा क्षेत्र में दो इवीएम के साथ चुनाव हो रहा है। यहां कांग्रेस की छन्नी साहू, भाजपा के हीरेन्द्र साहू और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के जरनैल सिंह भाटिया के बीच मुकाबला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो