scriptदंतेवाड़ा फतह, अब चित्रकूट जीत भाजपामुक्त बस्तर बनाएंगे | Dantewada Fatah, now Chitrakoot will make BJP-free Bastar | Patrika News
राजनंदगांव

दंतेवाड़ा फतह, अब चित्रकूट जीत भाजपामुक्त बस्तर बनाएंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने किए माई के दर्शन, मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

राजनंदगांवOct 06, 2019 / 11:47 am

Nakul Sinha

Dantewada Fatah, now Chitrakoot will make BJP-free Bastar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ किए देवी दर्शन।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपामुक्त बस्तर बनाने का दावा किया है। शनिवार को डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए बघेल ने कहा कि दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है और अब चित्रकूट कांग्रेस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में भी कांग्रेस की जीत होगी और बस्तर भाजपा से मुक्त हो जाएगा। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आज विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के साथ उपर व नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। पंडित रधुनाथ शर्मा व युवराज शर्मा सहित अन्य पंडितों ने विधि विधान से मंत्रोपचार के साथ पूजा संपन्न कराया। विधायक भुनेश्वर बघेल, विधायक दलेश्वर साहू, राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला अध्यक्ष नवाज खान भी उपस्थित रहे।
सरकार कर रही बेहतर काम
मुख्यमंत्री बघेल मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित के बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर से भाजपा को विदा करके रहेंगे। हमारे लिए चित्रकुट चुनाव अभी महत्वपूर्ण है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग कमीशन दे चुके हैं वो रमन सिंह को तंग कर रहे हंै इसलिए काम बंद होने की याद आ रही है। सीएम बघेल ने कहा कि यदि सरकार के पास पैसा नही होता तो किसानों की ऋण माफी कैसे होती, अन्नदाता की उपज का 2500 रूपये क्ंिवटल धान की खरीदी कैसे होती, सरकार किसानों के लिए काम कर रही है ना कि कमीशनखोरों के लिए। आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि इतने ही गंभीर थे तो पहले चिंतन क्यों नही की, हम 58 से 69 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं। आगे भी सरकार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण के लिए ईमानदारी से प्रयास करेगी।
रमन पर लगाया लापरवाही का आरोप
नरवा गरवा धुरवा बाड़ी योजना को रमन सिंह ने विफल करार दिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं को 15 साल में दिया गया दान भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। प्रदेश में सवा करोड़ पशु धन है जिसमें 35 लाख खुलेे में घुम रहा है। फसल के नुकसान के साथ-साथ एक्सीडेन्ट में मर रहे हैं। यदि रमन सिंह इस ओर पहले ध्यान देते तो पशुधन की ऐसी दशा नही होती। विधान सभा में सफलता और लोकसभा में असफल होने के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे देश में मतदाता सजक नही था इसलिए ऐसा हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रलेखा वर्मा, संजीव गोमास्ता, कमलेश वर्मा, संध्या देशपांडे, अनिल मेश्राम, परमजीत बाबी, अनिल गट्टानी, ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, बिरधीचंद भंडारी, कवलजीत पिंटू, विवेक वासनिक, महेश सेन, प्रमोद सिंह ठाकुर, रामजी तराने, शिशुपाल भारती, शोभाराम बघेल, इंदरपाल राजा, जीतु मुदलियार, जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

Home / Rajnandgaon / दंतेवाड़ा फतह, अब चित्रकूट जीत भाजपामुक्त बस्तर बनाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो