scriptमां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचा भक्त मिला कोरोना पॉजिटिव, जांच के बाद गलत जानकारी देकर स्टेशन से हुआ फरार | Devotee who came to visit Maa Bamleshwari got corona positive | Patrika News

मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचा भक्त मिला कोरोना पॉजिटिव, जांच के बाद गलत जानकारी देकर स्टेशन से हुआ फरार

locationराजनंदगांवPublished: Oct 09, 2021 05:22:21 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Navratri 2021: डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में कोविड जांच (COVID-19) में एक दर्शनार्थी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और इसके बाद उसके फरार हो जाने से हड़कंप की स्थिति बनी रही।

मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचा भक्त मिला कोरोना पॉजिटिव, जांच के बाद गलत जानकारी देकर स्टेशन से हुआ फरार

मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचा भक्त मिला कोरोना पॉजिटिव, जांच के बाद गलत जानकारी देकर स्टेशन से हुआ फरार

राजनांदगांव/डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी (Maa Bamleshwari) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी करने के बाद भी कई श्रद्धालु बिना पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराए डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। इसके चलते भीड़ को संभालने में दिक्कत हो रही है। इस बार पदयात्रा की मनाही के बाद भी कई पदयात्री यहां के लिए विभिन्न जगहों से निकल गए हैं। इधर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को कोविड जांच (Coronavirus Test ) में एक दर्शनार्थी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और इसके बाद उसके फरार हो जाने से हड़कंप की स्थिति बनी रही।
यह भी पढ़ें
नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए ई-पास अनिवार्य, पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के लिए इस पेज पर करें लॉगिन
….

स्टेशन से चकमा देकर भागा कोरोना पॉजिटिव
मां बम्लेश्वरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार कोरोना जांच की जा रही है। इसी बीच एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से डोंगरगढ़ में हड़कंप मच गया है। जांच के बाद वह व्यक्ति फरार हो गया है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसकी पहचान की जा रही है और उसे ढूंढने की कोशिश भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन में कोरोना टेस्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव आया। उसे वही बैठने के लिए कहा गया लेकिन वह व्यक्ति वहां से चकमा देकर फरार हो गया।
गलत जानकारी दर्ज कराई
कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अब पूरा प्रशासन ढूंढने में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपना मोबाइल नंबर और पता गलत बताया गया है जिसके कारण प्रशासन को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन ने यह पता लगा लिया है कि यह व्यक्ति राजनांदगांव का है लेकिन अब अभी तक उस व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंच रहे छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिनकी कोरोना टेस्ट करा कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। अगर व्यक्ति द्वारा अपने राज्य वापस जाने की सहमति दे रहा है, तो उन्हें उनके राज्य में जाने और मेडिकल ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी जा रही है।
प्रतिबंध के बावजूद पदयात्रा के लिए निकले भक्त
्प्रशासन ने इस बार भी पदयात्रा को स्थगित रखा है लेकिन इसके बाद भी विभिन्न जगहों से पदयात्री डोंगरगढ़ जाने निकल रहे हैं। जानकारी के अनुसार दुर्ग-भिलाई की ओर से हजारों पदयात्री डोंगरगढ़ के लिए निकले हैं। जिसे देखते हुए शनिवार को राजनांदगांव कलेक्टर ने दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा व बालोद कलेक्टर को पदयात्रियों को रोकने पत्र लिखा गया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए क्वांर नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले पदयात्रियों को यात्रा के प्रारंभ में ही रोकने के लिए सर्व संबंधितों को आदेशित करने कलेक्टर जिला दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा एवं बालोद को पत्र लिखा है।
कलेक्टर सिन्हा ने पत्र में लिखा है कि मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 7 से 15 अक्टूबर 2021 तक आयोजित क्वांर नवरात्रि के अवसर पर आयोजित मां बम्लेश्वरी की पदयात्रा एवं मेला व मीनाबाजार को एहतियातन इस वर्ष स्थगित किया है। राजनांदगांव जिले के अलावा अन्य जिले से बड़ी संख्या में पदयात्री मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ आते हैं। पदयात्रियों को पदयात्रा के प्रारंभ में ही सूचित कर रोका जाना आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो