Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhan Kharidi: फर्जी तरीके से खरीदी! कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में खुलासा, 6768 बोरा धान किया गया जब्त

Dhan Kharidi: राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निरीक्षण में धान खरीदी केंद्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया।

2 min read
Google source verification
धान बेचने के बाद भी किसानों के खाते में नहीं आया पैसा, कोई नहीं दे रहा सही जानकारी..

Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र रामपुर का खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण दौरान मौके पर समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी दिलीप चंद्राकर, ऑपरेटर नरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dhan Kharidi: पहले दिन 129 धान खरीदी केन्द्रों में 2713 किसानों ने बेचा धान, 29 नवंबर तक के लिए टोकन हुआ जारी

Dhan Kharidi: 24 क्विंटल अवैध धान किया जब्त

निरीक्षण में धान खरीदी केंद्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धान उपार्जन केन्द्र रामपुर के सबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए मुय कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगाव को निर्देशित किया है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त धान उपार्जन केंद्रों का भौतिक सत्यापन संयुक्त जांच दल का गठन कर किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जशपुरनगर जिले में कलेक्टर के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान पर जिला प्रशासन की सत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में सोमवार की रात को फरसाबहार राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने ओडिशा से अवैध रूप से आ रही लगभग 24 क्विंटल धान को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार फरसाबहार राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम, सोमवार की रात को रात्रि गश्त पर निकली थी। इस दौरान ओडिशा से पिकअप से लाया जा रहा लगभग 24 क्विंटल धान को संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम पगुराबहार पहुंच मार्ग में जब्त किया गया है। जब्त धान को फरसाबहार थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।