scriptकनेक्शन काटने निकले कर्मचारी 3 दिन मेें वसूल डाले 2 लाख रूपए | Employees who cut the connection recovered Rs 2 lakh in 3 days | Patrika News
राजनंदगांव

कनेक्शन काटने निकले कर्मचारी 3 दिन मेें वसूल डाले 2 लाख रूपए

बकायादारों से राशि वसलूने बिजली विभाग चला रहा अभियान

राजनंदगांवOct 20, 2019 / 09:41 pm

Nakul Sinha

Employees who cut the connection recovered Rs 2 lakh in 3 days

कनेक्शन काटने निकले कर्मचारी 3 दिन मेें वसूल डाले 2 लाख रूपए

राजनांदगांव / खैरागढ़. बिजली बकायादारों से बकाया राशि वसूलने अभियान चला रहे बिजली विभाग ने तीन दिन में ही शहर के बड़े बकायादारों से ढाई लाख रूपए से अधिक की वसूली की है। शहर में पांच हजार रूपए से अधिक के बकायादारों की संख्या 75 से अधिक है। इन बकायादारों से बिजली विभाग को लगभग 26 लाख रूपए की वसूली करनी है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने शहर में बकाया राशि वसूलने अभियान छेड़ा है। बकायादारों के घर पहुंच रहे कर्मचारियों द्वारा राशि जमा नही करने पर बिजली लाइन काटने की कार्यवाही भी की जा रही है। लेकिन लाइन कटने के खतरे के चलते बकायादार बिजली बिल की राशि जमा कराने जुटे है।
बकायादारों से राशि वसूलने अभियान
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े बकायादारों से बिजली बिल की राशि वसूलने विभाग अभियान चला रहा है। पिछले चार दिन से जारी अभियान के तहत दर्जनभर घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बिजली बकाया राशि को लेकर कनेक्शन काटने की कार्यवाही की जा रही है। तीन दिन में 17 बकायादारों ने नोटिस के बाद कार्यालय पहुँच 2 लाख 15 हजार की राशि एकमुश्त जमा की है। विभाग अब बाकी बकायादारों के घर और प्रतिष्ठान पहुंच रहा है। शहर में 75 बकायादारों से विभाग को 26 लाख रूपए वसूलने है।
सप्लाई काटी जाएगी
विभाग बिजली बकाया राशि वसूलने सख्त कदम उठा रहा है। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी घरों तक नोटिस लेकर पहुंच रहे है। बकाया नही देने वाले लोगों के घरों व दुकानों की सप्लाई पूरी तरह काटी जा रही है। ऐसे में परेशानियों से बचने बकायादार बिल की राशि जमा कराने कार्यालय पहुंच रहे है। राशि जमा नही करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत सप्लाई लाइन काटने सहित अन्य जुर्माने की कार्यवाही भी किए जाने की तैयारी विभाग ने की है।
बकायादारों से वसूली अभियान जारी
जेई छगविमं खैरागढ़, ममता कर्मकार ने कहा कि बिजली बिलों के बकायादारों से राशि वसूलने अभियान चलाया जा रहा है। सभी से सहयोग मांगकर बिजली बकाया की राशि जमा करने कहा गया है। राशि नही देने पर सप्लाई लाइन काटी जा रही है।

Home / Rajnandgaon / कनेक्शन काटने निकले कर्मचारी 3 दिन मेें वसूल डाले 2 लाख रूपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो