script

राजनांदगांव के अंबाटोला जंगल में माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में छह नक्सली घायल

locationराजनंदगांवPublished: Feb 23, 2021 11:50:02 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

राजनांदगांव जिले के सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंबाटोला जंगल में रविवार को पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों और से फायरिंग की गई

राजनांदगांव के अंबाटोला जंगल में माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में छह नक्सली घायल

राजनांदगांव के अंबाटोला जंगल में माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में छह नक्सली घायल

राजनांदगांव/डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अंबाटोला जंगल में रविवार को पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों और से फायरिंग की गई, हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। सालेकसा थाना निरीक्षक प्रमोद कुमार बधेले ने बताया कि उन्हें यह जानकारी दो-तीन दिनों से मिल रही थी कि सालेकसा के अंतर्गत आने वाले अंबाटोला जंगल के हाजरा फॉल, कोपालगड़, मरामजोब, महामाया पहाड़ी टावर लाइन क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से नक्सली घूम रहे हैं।
मिली थी नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना
माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई। अंबाटोला क्षेत्र में सर्चिंग का प्लान किया गया, अनुमति मिलने के बाद विशेष अभियान पथक सालेकसा व तूरकर पथक, नवेगांव बांध का काटेंगे पथक, गोंदिया का बीडीडीएस पथक का संयुक्त सर्च अभियान अंबाटोला जंगल में शुरू किया गया। सर्चिंग टीम ने रविवार सुबह 8 बजे के करीब 18 से 20 माओवादी को 50 मीटर की दूरी में देखा। जिन्हें आत्मसमर्पण के लिए आह्वान किया गया, लेकिन माओवादियों द्वारा पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी गई। जिस पर आत्मरक्षा के लिए जवाब में पुलिस दल द्वारा भी फायरिंग की गई।
घायल हुए हैं कई माओवादी
पुलिस दल के बढ़ते दबाव के चलते घने जंगल का लाभ लेते हुए माओवादी भागने में सफल रहे। मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने दरेकसा दलम व प्लाटून 55 के 18 से 20 नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मर्डर की कोशिश व प्रिवेन्शन एक्ट के तहत धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। टीआई बधेले ने बताया कि सर्चिंग दल की संख्या 40 से अधिक थी, उन्होंने दावा किया कि भागे हुए माओवादियों के निशान के अनुसार चार से छह लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में रविवार रात भी सर्चिंग की गई। अभी भी सर्चिंग जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो