scriptVideo: रफाल मामले में मोदी ने किया देश के साथ बड़ा धोखा, देवी के द्वार जाकर दिग्विजय ने मांगा इस्तीफा | EX CM Digvijaya Singh Visit in Rajnandgaon | Patrika News

Video: रफाल मामले में मोदी ने किया देश के साथ बड़ा धोखा, देवी के द्वार जाकर दिग्विजय ने मांगा इस्तीफा

locationराजनंदगांवPublished: Feb 10, 2019 11:23:45 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि रफाल मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ धोखा किया है और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

patrika

Video: रफाल मामले में मोदी ने किया देश के साथ बड़ा धोखा, देवी के द्वार जाकर दिग्विजय ने मांगा इस्तीफा

राजनांदगांव. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि रफाल मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ धोखा किया है और उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंंने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर भी देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनसे भी इस्तीफा मांगा। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए यहां पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि रफाल के मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया है।
पूवी सीएम ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए १२६ जहाज खरीदे जाने थे लेकिन प्रधानमंत्री ने रक्षामंत्री को बिना बताए खरीदी की प्रक्रिया कर ली और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले में गलत तरीके से काम किया। उन्होंने इसे देश के साथ गद्दारी करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने रक्षामंत्री सीतारमण से भी इस्तीफा मांगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो