scriptएक साथ घर से लापता हो गई तीन नाबालिग सहित पांच लड़कियां, अनहोनी के डर से पुलिस और परिजनों के उड़े होश, फिर… | Five girls went missing from home together in Rajnandgaon | Patrika News

एक साथ घर से लापता हो गई तीन नाबालिग सहित पांच लड़कियां, अनहोनी के डर से पुलिस और परिजनों के उड़े होश, फिर…

locationराजनंदगांवPublished: Jan 20, 2022 02:02:15 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

पांचों लड़कियां अपने परिजनों को बिना बताए ट्रेन से अमृतसर जा रही थी। पुलिस ने लड़कियों को ग्वालियर में रोक लिया है।

एक साथ घर से लापता हो गई तीन नाबालिग सहित पांच लड़कियां, अनहोनी के डर से पुलिस और परिजनों के उड़े होश, फिर...

एक साथ घर से लापता हो गई तीन नाबालिग सहित पांच लड़कियां, अनहोनी के डर से पुलिस और परिजनों के उड़े होश, फिर…

राजनांदगांव. जिले में एक साथ तीन नाबालिग सहित पांच लड़कियों के गुमशुदा होने से हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। इधर परिजनों के भी होश उड़ गए। गनीमत रही अनहोनी से पहले पुलिस ने पांचों बालिकाओं को सही सलामत ढूंढ निकाला। घटना जिले के चिचोला क्षेत्र के एक ही गांव की है। पांच लड़कियां मंगलवार से घर से गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। पुलिस की मुस्तैदी से लड़कियों का पता चल गया है। पांचों लड़कियां अपने परिजनों को बिना बताए ट्रेन से अमृतसर जा रही थी। पुलिस ने लड़कियों को ग्वालियर में रोक लिया है। बताया जा रहा है कि पांच में से तीन लड़कियां नाबालिग है। पुलिस लड़कियों को लेने ग्वालियर रवाना हो गई है।
रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
डोंगरगढ़ एसडीओपी केके पटेल ने बताया कि गांव की पांच लड़कियां मंगलवार को अपने परिजनों को देवी दर्शन करने डोंगरगढ़ जाने की बात कह कर घर से निकली थी। देर शाम तक लड़कियों के घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजनों द्वारा किसी अनहोनी के भय से चिचोला थाने मामले की शिकायत की गई थी। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी और इसे गंभीरता से लेते हुए पांचों लड़कियों की तलाश शुरु की गई। इस दौरान डोंगरगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में लड़कियों का सुराग मिला।
परिजनों ने राहत की सांस ली
डोंगरगढ़ में सभी लड़कियां ट्रेन में सवार होते देखे गए। तत्काल पुलिस ने रेलवे की मदद से ट्रेन की लोकेशन पता की। रेलवे से लड़कियों के ग्वालियर में पहुंचने की जानकारी मिली। सभी लड़कियों को पुलिस की निगरानी में ग्वालियर में रखा गया है। चिचोला पुलिस की टीम लड़कियों को लाने ग्वालियर रवाना हो गई है। गुरुवार को लड़कियों को यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। वे किसी के बहकावे में आकर ट्रेन में सवार हुई थी या कोई दूसरी वजह भी है। फिलहाल गुमशुदा लड़कियों के मिल जाने से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो