scriptशहर में बनाए गए आधा दर्जन क्वारेंटाइन सेंटरों को किया गया सेनेटाइज … | Half a dozen quarantine centers built in the city were sanitized | Patrika News

शहर में बनाए गए आधा दर्जन क्वारेंटाइन सेंटरों को किया गया सेनेटाइज …

locationराजनंदगांवPublished: May 28, 2020 07:11:44 am

Submitted by:

Nitin Dongre

संक्रमण रोकने रोजाना सुबह शाम सेनेटाइज करने के निर्देश

Half a dozen quarantine centers built in the city were sanitized

शहर में बनाए गए आधा दर्जन क्वारेंटाइन सेंटरों को किया गया सेनेटाइज …

खैरागढ़. शहर के आधा दर्जन वार्डों में अन्य प्रदेशों से आए लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए बनाए गए सेंटरों को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया पालिका द्वारा शुरू कर दी गई। अन्य ब्लाकों में क्वारेंटाइन सेंटरों से निकल रहे कोरोना संक्रमितों के बाद शहर के क्वारेंटाइन सेंटरों को संक्रमण से बचाने और अन्य व्यवस्था के लिए पालिका द्वारा अब रोजाना सेनेटाइज करने के आदेश दिए गए हैं। बुधवार को सुबह अमलीपारा, सोनेसरार, धनेली, अमलीडीह, लालपुर, मोंगरा, पिपरिया वार्ड में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटरों में सेनेटाइज का छिड़काव किया गया।
आधा दर्जन वार्डों में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटरों में लगभग सौ लोग से अधिक रोके गए है। ये सभी हैदराबाद, मुबंई, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों से वापस लौटे हैं संक्रमण रोकने सभी को सेंटरों में ही व्यवस्था बनाकर क्वारेंटाइन किया गया है। इनके भोजन, पानी, बिजली सहित अन्य व्यवस्था पालिका प्रशासन द्वारा बनाई गई है। अन्य ब्लाकों के क्वारेंटाइन सेंटरों में संक्रमित मरीज निकलने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अब पालिका ने रोजाना क्वारेंटाइन सेंटरों को सुबह शाम सेनेटाइज करने के निर्देश दिए हैं।
विशेष सफाई व्यवस्था का संचालन किया जाएगा

इसके अलावा इन सेंटरों में रोजाना विशेष सफाई व्यवस्था का संचालन भी किया जाएगा। सेंटरों में क्वारेंटाइन किए गए लोगों को भी व्यवस्था बनाने, सहयोग करने, नियमों का पालन करने सहित सफाई और स्वच्छता बरतने कहा गया है। नगरपालिका के स्वच्छता प्रभारी टोडर सिंह ने बताया कि सेंटरों को पहले भी सेनेटाइज किया जा रहा था। निर्देश के बाद अब रोजाना सुबह शाम दो बार सेनेटाइज करनें के साथ विशेष सफाई कराई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो