राजनंदगांव

छुईखदान की मटकी से जमकर बरसी खुशियां, दहीलूट देखकर गदगद हुए लोग

नगर सहित अंचल में मना हर्षोल्लास से जन्माष्टमी पर्व

राजनंदगांवSep 06, 2018 / 04:13 pm

Nakul Sinha

दहीलूट… छुईखदान में दहीलूट का आनंद लेते स्थानीय व अंचल के लोग।

राजनांदगांव / छुईखदान. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व यहां धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। मंगलवार को यादव समाज भवन में आसपास के समस्त यादव कृष्ण भगवान की पूजा के लिए पहुंचे यादव समाज द्वारा लगातार 7 वर्षो से यह त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यहां संपूर्ण यादव समाज इक_ा होकर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित कर वह पूजा अर्चना करते है। समाज द्वारा आरती उपरांत भोग में पूड़ी व हलवा बनाया जाता है तथा भगवान को भोग चढ़ाने के बाद उसे सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप बांटा जाता है।
भगवान को कराते है नगर भ्रमण
भगवान कृष्ण को नगर भ्रमण कराया जाता है। यह भ्रमण यादव भवन से निकलकर बिजली आफिस, जमुना चौक, बस स्टैंड, जैन मोहल्ला, ब्राम्हण पारा, महोबिया पारा होते हुए यादव भवन में आकर रुकती है। वहीं दही लूट का आयोजन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। 20 से 25 के समूह में निकले लोग हांडी को फोडऩे के लिए बहुत संघर्ष करते है साथ ही मनोरंजन के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र व बाजा का भी आयोजन कर्ताओ द्वारा किया जाता है। जिसे देखकर नगर के बच्चों सहित युवा व बुजुर्ग व महिलाएं आनंदित हो झूम उठते है।
शामिल हुए विधायक
छुईखदान. जन्माष्टमी पर टिकरीपारा सहित विभिन्न स्थानों में दही लुट का हांडी समिति के द्वारा फोड़ा गया। कार्यक्रम में विधायक गिरवर जंघेल मुख्यअतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मोतीलाल जंघेल, संजय महोबिया, हबीब भाई, रामकुमार पटेल, अशोक जंघेल, प्रकाश महोबिया, शैलेन्द्र तिवारी, कमलेश यादव, नीरज महोबिया व समाज के लोग उपस्थित रहे।
कृष्ण जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा
उपरवाह. ग्राम खैरझिटी में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकली गई। राम सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी विसर्जन यात्रा गांव की सभी गलियों में धूमधाम से बाजेगाजे के साथ कृष्ण शोभायात्रा गांव की मुख्य तालाब तक पहुंची जहां विधिविधान से विसर्जित की गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ साथ युवाओं की विशेष सहभागिता रही।

Home / Rajnandgaon / छुईखदान की मटकी से जमकर बरसी खुशियां, दहीलूट देखकर गदगद हुए लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.