scriptलकवे से पीड़ित वृद्ध महिला को पति ने पिलाया मिटटी तेल, उपचार के दौरान हुई मौत, ये है पूरा मामला… | Husband fed kerosene to an old woman suffering from paralysis | Patrika News

लकवे से पीड़ित वृद्ध महिला को पति ने पिलाया मिटटी तेल, उपचार के दौरान हुई मौत, ये है पूरा मामला…

locationराजनंदगांवPublished: Dec 06, 2022 01:29:17 pm

Submitted by:

CG Desk

Husband fed kerosene to Wife: जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर आप भी आश्चर्य चकित हो जाएंगे। यहां लकवा की आशंका पर वृद्धा को मिट्‌टी तेल पिला दिया गया। मिटटी तेल पीने की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

_kerosine.jpg

file photo

Husband fed kerosene to Wife: जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर आप भी आश्चर्य चकित हो जाएंगे। यहां लकवा की आशंका पर वृद्धा को मिट्‌टी तेल पिला दिया गया। मिटटी तेल पीने की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

जांच में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जब पीएम रिपोर्ट आई तो हर कोई हैरान रह गया। रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह मिट्‌टी तेल से होने की बात सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद कोतवाली पुलिस ने वृद्धा के पति पर मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Dr BR Ambedkar Death Anniversary: भेदभाव के बीच गुजरा बचपन, नहीं मानी हार, 64 विषयों में मास्टर डिग्री हासिल कर बजाया जीत का डंका

एक कप मिट्‌टी तेल पिलाया
इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लखोली के राजीव नगर में रहने वाली 70 वर्षीय खेदी बाई को 29 नवंबर को लकवा की शिकायत सामने आई। इसे देखते हुए उनके पति मेतरु राम (75) ने जान बचाने के लिए उसे एक कप मिट्‌टी तेल पिला दिया। मिटटी तेल पिलाने के बाद खेदी बाई की हालत और खराब होने लगी।

इलाज के दौरान मौत
तबियत खराब हुई तो उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान खेदी बाई की मौत हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ धारा 304 के तहत अपराध दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो