राजनंदगांव

इस सवाल का उत्तर आपके पास भी नहीं होगा, जब IAS ने बच्चों से पूछा तो ऐसे दिया जवाब

IAS officer in school: बच्चों का ऐसा जवाब सुनकर (Chhattisgarh Collector) कलेक्टर भी हैरान रह गए।

राजनंदगांवJul 21, 2019 / 08:10 pm

चंदू निर्मलकर

कलेक्टर ने पूछा- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कहां बैठते हैं, बच्चों ने ऐसे दिया जवाब, जानिए आप भी

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के IAS जय प्रकाश मौर्य ने (IAS officer in school) सातवीं क्लास के बच्चों से पूछा कि पढ़ाई क्यों करते है? पढ़ाई के क्या फायदे हैं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कहां बैठते हैं।इन सवालों के जवाब देने में बच्चों ने संकोच नहीं किया और एक झटके में इसका (IAS in govt school) जवाब अच्छे से दिया। बच्चों का ऐसा जवाब सुनकर कलेक्टर (Chhattisgrh collector) aभी हैरान रह गए। इसके अलावा बच्चों ने अंग्रेजी किताब के पाठ पढ़कर सुनाया।

कलेक्टर ने बच्चों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली
इसके बाद कलेक्टर मौर्य ने सातवीं कक्षा में बच्चों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली। उन्होंने पूछा कि पढ़ाई क्यों करते है? पढ़ाई के क्या फायदे हैं। एक बच्ची ने सकुचाते हुए पर विश्वास के साथ बताया कि पढ़-लिखकर आगे बढ़ते हैं। मौर्य ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का नाम भी पूछा। बच्चों ने एक स्वर में कहा भूपेश बघेल। कलक्टर ने पूछा की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कहां बैठते हैं। बच्चों ने इसका जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पीएमओ भवन में बैठकर अपना काम करते हैं वहीं, मुख्यमंत्री अपने राज्य के मंत्रालय में बैठते हैं।

राजनांदगांव क्या है? पूछने पर बच्चों ने बताया, जिला। भारत देश है। कलक्टर मौर्य बच्चों के किताबी और सामान्य ज्ञान से प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों को और अच्छी पढ़ाई करने की समझाईश दी और उन्हें प्रोत्साहित किया।

अंग्रेजी शब्दों के हिंदी मायने पूछे
कलक्टर जय प्रकाश मौर्य ने निरीक्षण भ्रमण के दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ईरा के बच्चों के किताबी ज्ञान और सामान्य ज्ञान को परखा। कलक्टर मौर्य सीधे कक्षा आठवीं में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा। कक्षा आठवीं में अंग्रेंजी की क्लास चल रही थी। मौर्य के कहने पर कक्षा आठवीं की छात्रा कविता साहू ने अंग्रेंजी की किताब के पाठ पढ़कर सुनाया। एक और बच्चे ने भी अंग्रेजी के पाठ अच्छे से पढ़कर सुनाया। कलक्टर ने बच्चों से पाठ के कुछ अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी में मायने भी पूछे। बच्चों ने इन शब्दों का अर्थ भी बता दिया। मौर्य ने शिक्षकों को डिक्शनरी रखने तथा अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी अर्थ बताने कहा।

मौर्य उसके बाद किचन शेड में मध्यान्ह भोजन पकाने की व्यवस्था का अवलोकन किया। जय भारत माता स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि आज आलू और लौकी की सब्जी बनी है। हर दिन एक-दो छोड़कर स्कूल में बच्चों की उपस्थिति रहती है। ग्राम पंचायत ईरा के सरपंच लोकनाथ ठाकुर भी इस मौके पर उपस्थित थे।
 

…और भी है छत्तीसगढ़ के IAS से जुड़ी ढेरों खबरें

Home / Rajnandgaon / इस सवाल का उत्तर आपके पास भी नहीं होगा, जब IAS ने बच्चों से पूछा तो ऐसे दिया जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.