scriptराजनांदगांव में प्रभारी मंत्री मूणत ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर एकता का दिया संदेश | Independence day celebration Rajnandgaon | Patrika News

राजनांदगांव में प्रभारी मंत्री मूणत ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर एकता का दिया संदेश

locationराजनंदगांवPublished: Aug 15, 2018 12:52:24 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

देश के आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने आज यहां ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

patrika

राजनांदगांव में प्रभारी मंत्री मूणत ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर एकता का दिया संदेश

राजनांदगांव. देश के आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत ने आज यहां ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राजनांदगांव जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सर्वेश्वर दास नगर निगम म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित हुआ। मूणत ने ध्वजारोहण के बाद कलक्टर भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप के साथ परेड का निरीक्षण किया।
ध्वजारोहण के बाद मूणत ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए संदेश का भी वाचन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवप्रसाद आर्य एवं द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी अनवर हुसैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
समारोह में 8वीं वाहिनी भारत रक्षित राजनांदगांव, पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एन.सी.सी. छात्र दल दिग्विजय कॉलेज, एनसीसी छात्रा दल दिग्विजय एवं कमला कॉलेज, नेवल प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी जुनीयर डिविजन छात्र दल सर्वेश्वर दास नगर निगम विद्यालय, एनसीसी कन्या सर्वेश्वर दास नगर निगम विद्यालय, एनसीसी नेवल दल बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, स्काउट्स -गाईड दल स्टेट स्कूल द्वारा मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया। समारोह में संयुक्त परेड का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार लकड़ा ने किया। रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने परेड का द्वितीय कमांड अधिकारी का दायित्व निभाया।
आम्र्स प्लाटून में प्लाटून कमांडर रैपाल सिंह के नेतृत्व में 8वीं वाहिनी भारत रक्षित, एसआई शशांक पौराणिक जिला बल राजनांदगांव, एसआई प्रमोद कतलम पीटीएस राजनांदगांव, एएसआई एनएस वर्मा नगर सेना राजनांदगांव के नेतृत्व में परेड में हिस्सा लिया। इसी प्रकार सीनियर डिविजन ऑफिसर प्रदीप साहू के नेतृत्व में एनसीसी दिग्विजय कालेज, सीनियर कैडेट कैप्टन दामन कुमार के नेतृत्व में नेवल प्लाटून दिग्विजय कालेज, सीनियर अंडर ऑफिसर सुनीता मानिकपुरी के नेतृत्व में कमला एवं दिग्विजय महाविद्यालय, क्र्वाटर मास्टर अतुल लोखंड़े के नेनृत्व में एनसीसी जुनियर सर्वेश्वर दास नगर पालिका स्कूल राजनांदगांव, सार्जेन्ट भूमिका साहू के नेतृत्व में एनसीसी प्लांटून सर्वेश्वर दास नगर पालिका स्कूल राजनांदगांव, कैप्टन रूपेश जायसवाल के नेतृत्व में नेवल प्लाटून डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, श्री अमित कुमार के नेतृत्व में स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव के एनसीसी प्लाटून ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सांसद अभिषेक सिंह, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी, राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष रमेश पटेल, राज्य गृह निर्माण मंडल के सदस्य नरेश डाकलिया, राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा, राजेन्द्र गोलछा, सावन वर्मा, सीईओ जिला पंचायत चंदन कुमार, अपर कलेक्टर जे.के. धु्रव एवं ओंकार यदु, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, आयुक्त नगर निगम अश्वनी देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर एमडी तिगाला, डिप्टी कलेक्टर जीआर मरकाम एवं उर्वशा, एसडीएम अतुल विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
कलक्टर ने कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय एवं कम्पोजिट बिल्डिंग राजनांदगांव में कलक्टर भीम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी का पर्व मनाया। कलेक्टर सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके देश की आजादी तथा संविधान निर्माण के लिए किये गये अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कलेक्टर सिंह ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों को आजादी के 72 वर्ष पूरे होने पर सभी जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ट्रेंडिंग वीडियो