scriptखैरागढ़ विवि के HOD ने अपनी ही छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, बवाल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस | Indira Kala Sangit Vishwavidyalaya khairagarh | Patrika News

खैरागढ़ विवि के HOD ने अपनी ही छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, बवाल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

locationराजनंदगांवPublished: Feb 26, 2019 03:03:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने विभाग अध्यक्ष पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था।

patrika

खैरागढ़ विवि के HOD ने अपनी ही छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, बवाल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

राजनांदगांव. खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने विभाग अध्यक्ष पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इस मामले में आखिरकार पुलिस ने विभागाअध्यक्ष के खिलाफ धारा 509 (ख) 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दर्ज कराया शिकायत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा दीपा शर्मा पिता हरिकृष्ण ने विद्यालय के विभागाअध्यक्ष वेंकटरमन गुड़े पर अपने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया था।
विवेचना में जुटी
इस दौरान पुलिस विवेचना में जुटी थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आखिरकार विभागाअध्यक्ष वेंकटरमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

डायरिया के दो नए मरीज मिले
राजनांदगांव. मनकी में डायरिया के दो अन्य नए मरीज सामने आए हैं। ज्ञात हो कि दो दिन पहले यहां मंडावी परिवार के घर मृत्यु भोज खाकर 19 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां कैंप कर जांच में जुटी है। सभी लोगों के स्वास्थ्य में सुधार है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो