कांग्रेस ने घोषणपत्रम में ऐलान किया था कि अगर खैरागढ़ सीट कांग्रेस जीतती है तो खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा। अब कांग्रेस की जीत हो चुकी है ऐसे में खैरागढ़ का जिला बनना तय माना जा रहा है। जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री की जिला बनाने की घोषणा पर अमल करने के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं ताकि जल्द से जल्द खैरागढ़ को जिला घोषित किया जा सके
कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना
कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह शुरू हुई मतगणना में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना के लिए पेटी खोली गई। इसमें 17 सर्विस वोटर और 104 दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के द्वारा डाक मतपत्र से डाले गए थे।
वोटों की गिनती के प्रथम राउंड मतगणना में 1175 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे हो गईं और अंत तक बढ़त बनाने में कामयाब रहीं।
अधिकारियों ने लिया जायजा
प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाबल मतगणना स्थल पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सभी बड़े अधिकारी जायजा ले रहे हैं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतगणना कराई जा रही है और किसी भी ऐसे शख्स को एंट्री नहीं दी जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़े।
राज्य बीज विकास निगम परिसर में गिनती
प्रशासन ने मतगणना स्थल राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में के इर्द-गिर्द सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए हैं। प्रशासनिक अधिकाििरयों ने इसके लिए एक दिन पहले शुक्रवार को रिहर्सल भी किया था। मतगणना के समय कोई भी ऐसा इलेक्ट्रानिक उपकरण जिसमें आडियो, वीडियो, विजुवल लिया जा सकता है, प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। 14 टेबल में 2 कर्मचारी एवं एक माईक्रो ऑब्र्जवर तैनात किए गए थे। गौरतलब है कि खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है।