scriptBreaking… दीपावली के दिए जलाते समय खैरागढ़ विधायक की मां झुलसी… गंभीर | Khairagarh MLA's mother critical when lighting of Diwali | Patrika News

Breaking… दीपावली के दिए जलाते समय खैरागढ़ विधायक की मां झुलसी… गंभीर

locationराजनंदगांवPublished: Nov 08, 2018 04:05:15 pm

Submitted by:

Atul Shrivastava

भिलाई के सेक्टर नौ अस्पताल में चल रहा इलाज

fire

दीपावली के दिए जलाते समय खैरागढ़ विधायक की मां झुलसी… गंभीर

राजनांदगांव/खैरागढ़. कांग्रेस विधायक और विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी गिरवर जंघेल की मां बुधवार को दीपावली की रात दिए जलाते समय आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। विधायक की 99 वर्षीय मां गौरीदेवी को गंभीर हालत में छुईखदान में प्राथमिक उपचार के बाद भिलाई रेफर किया गया है।

विधायक गिरवर जंघेल की माता गौरी देवी उम्र 99 वर्ष इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। कल लक्ष्मी पूजा के दिन घर में दीप प्रज्वलन के दौरान दीप से उनकी साड़ी में आग लगने से वो लगभग 65 फीसदी झुलस गई थी। परिजनों ने उन्हें आनन फानन में छुईखदान अस्पताल पहुंचाया था। स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

मौत की गलत खबर हुई वाइरल
गुरुवार को दोपहर बाद उनकी मौत की खबर वाइरल हो गई, जिसके बाद कांग्रेस सहित इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि ऐसी खबर मिलते ही परिजनों ने साफ किया कि उनका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक आग में झुलस जाने के कारण विधायक की मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

शुक्रवार को राहुल की सभा
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी गिरवर जंघेल के पक्ष में छुईखदान में एक बड़ी सभा होनी है। विधानसभा क्षेत्र के छुईखदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सभा लेने वाले हंै। ऐसे में इस कार्यक्रम की तैयारी में कांग्रेसी जुटे हुए हंै। अब इस घटना के बाद से जंघेल खुद अव्यवस्थित हो गए हंै।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो