scriptजानिये क्यों केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने किया स्वच्छता सखियों का सम्मान | Know why the Joint Secretary of the Central Government did the honor o | Patrika News

जानिये क्यों केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने किया स्वच्छता सखियों का सम्मान

locationराजनंदगांवPublished: May 11, 2018 03:48:42 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

समारोह का आयोजन

system

सम्मान… नगर निगम द्वारा स्वच्छता सखियों का सम्मान किया गया।

राजनांदगांव. भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली के संयुक्त सचिव व्हीके जिंदल के आतिथ्य मेें नवागांव ट्रेंचिग ग्राऊण्ड में नगर निगम द्वारा स्वच्छता सखियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव व्हीके जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जब तक देश की १२० करोड़ जनता इस अभियान में सहभागी नहीं बनेगी यह अभियान सफल नहीं होगा। पर राजनांदगांव में यह अभियान सफल होते दिख रहा है क्योकि यहा आप स्वच्छता सखियों के अलावा इस शहर की जनता भी जुड़ी है। जो यहा के फ्लाई ओव्हर की सजावट और एसएलआरएम सेंटर मेें कार्यरत ये सखिया एवं इनके द्वारा लोगों को स्वच्छता के लिये पे्ररित करना ये सब प्रदर्शित होता है। लोगों में जानकारी के अलावा जागरूकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कचरा ही नहीं बल्कि वातावरण को साफ किया है। आप लोगों के मेहनत से इस वर्ष अच्छा रैंक प्राप्त होगा। इसी तरह से मिल कर कार्य करोंगे तो शहर साफ सुथरा तो दिखेगा ही साथ ही सब का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्थापित ट्रेंचिंग ग्राऊंड व निष्पादन की प्रक्रिया बहुत सराहनीय है। साथ ही फ्लाई ओव्हर के नीचे साफ सफाई व सौदर्यीकरण अनुकरणी है।

आयुक्त अश्वनी देवांगन ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि आज हमारे लिये खुशी का दिन है कि देश एवं राज्य के दोनों सचिव हमारे बीच उपस्थित हंै। एसएलआरएम सेन्टर में कार्य करने वाले स्वच्छता दीदी है, जो कचरा पृथक करण करते है और एनयूएलम से जुड़ी स्वच्छता सखी हैं जो घर घर जाकर गीला व सूखा कचरा के बारे में जानकारी देते हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता सखी कु.प्रीति ने अपना अनुभव बताया की हम कैसे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाते है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह सें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य बलवंत साव ने एवं संचालन सामुदायिक संगठक अपर्णा क्षत्रीय ने किया।
इस अवसर पर छग नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव रोहित यादव, भारत सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय के एडवाईजर रोहित कक्कड़, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक निरंजनदास, कलक्टर भीम सिंह सहित नगर निगम के अफसर और पार्षद मौजूद रहे।

राजनांदगांव को दिल्ली में किया पुरस्कृत
नगरीय प्रशासन सचिव रोहित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आप सखियों ने ऐसा शीशा खोज लिया है जिससे पत्थर भी टूट जाएगा। आप लोगों के सहयोग से गत वर्ष राजनांदगांव को दिल्ली मेेंं पुरूस्कृत किया गया। इस वर्ष भी उच्च स्थान प्राप्त होगा। आप लोगों के इसी मेहनत से प्रभावित होकर दिल्ली से संचुक्त सचिव साहब आए हुए हैं। संचालक निरंजन दास व निगम अध्यक्ष शिव वर्मा ने भी स्वच्छता सखियों को बधाई देते हुये कहा कि आप लोगो का प्रयास अनुकरणीय है और सफाई में बहुत बदलाव आया है हम इसी आत्मीयता से कार्य करने के लिए पुन: बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो