scriptरेल कारीडोर में 20 गांव के 947 लोगों की जमीन अधिग्रहित, 122 ने लगाई शिकायत | Land acquisition of 947 people of 20 villages in Rail Corridor, 122 co | Patrika News

रेल कारीडोर में 20 गांव के 947 लोगों की जमीन अधिग्रहित, 122 ने लगाई शिकायत

locationराजनंदगांवPublished: Nov 20, 2018 11:45:29 am

Submitted by:

Nakul Sinha

जिला प्रशासन को भेजी गई

system

प्रभावित… ब्लाक के 20 गांव के की जमीन अधिग्रहण के दायरे में आई थी।

राजनांदगांव / खैरागढ़. खैरागढ़ से होकर गुजरने वाली डोंगरगढ़ उस्लापुर रेललाइन के लिए शुरू हुई जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही में दावा आपत्ति के लिए लोगों ने स्थानीय एसडीएम कार्यालय में अपनी आपत्तियां दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि रेल प्रशासन द्वारा पिछले माह रेल कारीडोर में आने वाली निजी जमीनों व संपत्तियों के अधिग्रहण की कार्यवाही को लेकर दावा आपत्ति की आम सूचना का प्रकाशन कराया गया था। रेल्वे कारीडोर में खैरागढ़ ब्लाक के 20 गांव के 947 लोगों की जमीन सहित परिसंपत्तियां अधिग्रहण के दायरे मे आई थी। दावा आपत्ति प्रकाशन के बाद इलाके के अधिकांश किसानों जमीन मालिकों द्वारा अपनी जमीन की जानकारी दावा आपत्ति में छूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। दावा आपत्ति को लेकर लोगों को राजनांदगांव अपर कलक्टर के पास शिकायते आपत्तियां जमा करानी थी। लेकिन शिकायतों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद प्रशासन ने इसके लिए स्थानीय एसडीएम कार्यालय में व्यवस्था बनाई।
आपत्तियों को भेजा गया, होगी कार्यवाही
स्थानीय स्तर पर मिली आपत्तियों को अपर कलक्टर राजनांदगांव को भेजा गया है। बताया गया कि नाम छूटे जाने सहित अन्य आपत्तियों पर कार्यवाही की जानकारी देकर इसकी सूचना जिला प्रशासन और रेल प्रशासन को भी दी गई है। इसमें राजस्व विभाग सहित रेल विभाग की संयुक्त कार्यवाही के बाद छूटे हुए लोगों के नाम और अन्य शिकायतों का समाधान किया जाएगा। एसडीएम सीपी बघेल ने बताया कि खैरागढ़ में आई आपत्तियों को जिला कार्यालय भेजा गया है वहां से दिशा निर्देश के बाद जांच जैसी सभी कार्यवाही की जाएगी।
तीन ब्लाको से आई 122 से अधिक आपत्तियां
रेल कारीडोर परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही में नाम छूटे जाने सहित अन्य मामलों को लेकर स्थानीय एसडीएम कार्यालय में कुल 122 आपत्तियां सामने आई है। इसमें खैरागढ़, छुईखदान सहित डोंगरगढ़ ब्लाक के गांव शामिल है। अधिकांश आपत्तियां जमीन की जांच होने के बाद भी दावा आपत्तियों में नाम छूटे जाने को लेकर है। खैरागढ़ ब्लाक में ही 5 से अधिक शिकायते शामिल है जिसमें किसानों और जमीन मालिकों के नाम प्रकाशन में छूट गए है। लोगों ने अपर कलक्टर सहित स्थानीय प्रशासन को आपत्तियों के साथ पूरा दस्तावेज भी उपलब्ध करा कार्यवाही की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो