scriptभाजपा के सामने है अपना गढ़ बचाने की चुनौती | lok sabha cg 2019:BJP facing challenge to save his rajnandgaon fort | Patrika News

भाजपा के सामने है अपना गढ़ बचाने की चुनौती

locationराजनंदगांवPublished: Apr 18, 2019 12:17:18 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

राजनांदगांव लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ का सबसे हाई प्रोफ़ाइल सीट है । राजनांदगांव में आज सुबह सात बजे से ही मतदान हो रहे है और मतदाताओं में जबरजस्त उत्साह है।

chhattisgarh lok sabha election 2019

भाजपा के सामने है अपना गढ़ बचाने की चुनौती

राजनांदगाव. छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के तीन लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।इस चरण में छत्तीसगढ़ के है प्रोफ़ाइल सीट राजनांदगाव में भी मतदान हो रहे हैं।राजनांदगांव भाजपा का गढ़ माना जाता है और इसका सीधा संबंध पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से है क्यूंकि रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधयक है।लेकिन 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो गयी थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने अपने इस गढ़ को बचाने की चुनौती है।

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा की सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट पर 1962 से ही लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और आजादी से अबतक यहाँ कुल 14 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं जिसमें 7 बार कांग्रेस तो 6 बार भाजपा ने जीत दर्ज की हैजबतक यह लोकसभा सीट मध्यपरदेश का हिस्सा था यहाँ कांग्रेस का राज था लेकिन छत्तीसगढ़ का गठन होने के बाद से भाजपा यहाँ से एक बार भी लोकसभा चुनाव नहीं हारी है।
1999 में जब यहाँ पहलीबार चुनाव हुए तो रमन सिंह ने मोतीलाल वोरा को यहाँ से हरा दिया था उसे बाद से अबतक भाजपा के इस किले को कोई भेद नही पाया है और फिलहाल यहाँ से रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह सांसद हैं,लेकिन भाजपा ने उहने इस बार टिकट नहीं दिया है
कांग्रेस ने इसबार खुज्जी से दो बार विधायक रहे भोलाराम साहू को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने 2003 में कवर्धा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले संतोष पांडेय पर भरोसा जताया है।
राजनांदगांव की आठ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर इस समय कांग्रेस का कब्जा है और एक सीट जोगी कांग्रेस तो भाजपा के पास महज एक सीट ही है।जातीय समीकरण की बात करें तो यहाँ सबसे ज्यादा वोट साहू समाज का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो