scriptVideo: मोदी लहर के बीच इस लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा लोगों ने दबाया NOTA, भाजपा और कांग्रेस को कहा ना… | Lok sabha election, Rajnandgaon lok sabha seat result 2019 | Patrika News

Video: मोदी लहर के बीच इस लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा लोगों ने दबाया NOTA, भाजपा और कांग्रेस को कहा ना…

locationराजनंदगांवPublished: May 23, 2019 02:55:23 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

यहां 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 14 में से सिर्फ दो प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत नोटा से ज्यादा है।

patrika

Video: मोदी लहर के बीच इस लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा लोगों ने दबाया NOTA, भाजपा और कांग्रेस को कहा ना…

दाक्षी साहू @ राजनांदगांव. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के क्षेत्र में नोटा पर बटन दबाने वालों की संख्या एक दो नहीं बल्कि 14 हजार से ज्यादा पहुंच गई है। यह हैरान करने वाली खबर राजनांदगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती के दौरान सामने आ रही है। जहां 14,632 से ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को ठुकरा दिया है।
हाईप्रोफाइल सीट पर फिलहाल भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 97,972 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के भोलाराम साहू 3,90,116 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

भाजपा, कांग्रेस के बाद नोटा तीसरे नंबर पर
राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस के बाद लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है। यहां 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 14 में से सिर्फ दो प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत नोटा से ज्यादा है। तीसरे नंबर पर 1.50 प्रतिशत वोट के साथ नोटा काबिज है। हैरान करने वाली बात है किसान नेता सुदेश टीकम भी नोटा से पीछे रह गए।
मतगणना स्थल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी
राजनांदगांव के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय लगभग 60 हजार वोटों की लीड लेने के बाद कवर्धा के मतगणना स्थल पहुंचे। बढ़त को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए उन्होंने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस बार मोदी लहर नहीं मोदी सुनामी है। जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी साफ-साफ दिख रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो