scriptमहापौर से की मुलाकात, आश्वासन के बाद अनियमित कर्मचारी कल से लौटेंगे काम पर | Meeting with the mayor, irregular employees will return from work tom | Patrika News

महापौर से की मुलाकात, आश्वासन के बाद अनियमित कर्मचारी कल से लौटेंगे काम पर

locationराजनंदगांवPublished: Aug 08, 2018 12:55:38 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

हड़ताल के दौरान की गई कार्रवाई भी होगी शून्य

system

मुलाकात… कर्मचारियों ने महापौर यादव से मुलाकात कर बताई समस्या।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर पर पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे अनियमित कर्मचारियों ने काम पर वापस लौटने का फैसला कर लिया है। कर्मचारियों ने ये फैसला पूर्व सांसद और वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव से मुलाकात के बाद फैसला लिया गया है।
हड़ताल के दौरान की गई कार्रवाई शून्य
रवि गढ़पाले ने बताया कि मेयर मधुसूदन ने हमे आश्वासत किया है कि अनियमित कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर जो भी कार्रवाई हुई है। उन्हें शून्य कर दिया जाएगा। वहीं हड़ताल किए गए इन 22 दिनों का भी वेतन दिया जाएगा। जिसके बाद ही हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के सभी 27 जिलों के जिलाध्यक्ष पांच संभाग के अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। डोंगरगढ़ में चर्चा के दौरान सांसद प्रतिनिधि अमित जैन, भाजपा जिला संयोजक विवेक मोनु भंडारी, प्रदेश युवा मोर्चा के सौमित्र सोनी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने ये फैसला पूर्व सांसद और वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव से मुलाकात के बाद फैसला लिया गया है।
मांगों पर सरकार करेगी जल्द फैसला
डोंगरगढ़ में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव से मुलाकात हुई। इस दौरान सभी प्रमुख चार मांगों पर चर्चा की गई। जिस पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की तरफ से ठोस आश्वासन दिया गया। सरकार उनकी सभी मांगों को मान लेगी, जिसके लिए वे प्रयास करेंगे। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देवांगन ने बताया कि प्रदेश भर के एक लाख 80 हजार कर्मचारी कल से काम पर लौट जाएंगे। पिछले 22 दिनों से हड़ताल कर रहे करीब 54 विभागों के कर्मचारियों के भविष्य को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। यहीं नहीं उनकी सभी मांगों पर सरकार जल्द फैसला करेंगी इस बात का भी भरोसा जताया है।
मुलाकात… कर्मचारियों ने महापौर यादव से मुलाकात कर बताई समस्या।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो