scriptBreaking: शादी समारोह में आ धमके हथियारबंद नक्सली, मुखबिरी के शक में ग्रामीण की कर दी हत्या | Moist killed villager in Rajnandgaon | Patrika News

Breaking: शादी समारोह में आ धमके हथियारबंद नक्सली, मुखबिरी के शक में ग्रामीण की कर दी हत्या

locationराजनंदगांवPublished: May 07, 2019 12:42:59 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

हथियारबंद नक्सली शिशिर को पुलिस का मुखबिर बता कर उठा ले गए और गोली मार कर हत्या कर दी।

patrika

Breaking: शादी समारोह में आ धमके हथियारबंद नक्सली, मुखबिरी के शक में ग्रामीण की कर दी हत्या

राजनांदगांव. गढ़चिरौली क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। नक्सलियों ने सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने गए एक आदिवासी ग्रामीण की मुखबिरी के शक में गोली मार कर हत्या कर दी है। गढ़चिरौली पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिला के अंबागढ़ चौकी थानाक्षेत्र के बांदे निवासी 42 वर्षीय शिशिर मंडल गढ़चिरौली क्षेत्र के एटापल्ली गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। इस दौरान हथियारबंद नक्सली शिशिर को पुलिस का मुखबिर बता कर उठा ले गए और गोली मार कर हत्या कर दी। नक्सली घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
रविवार को भी एक ग्रामीण की हत्या
इससे पहले रविवार को भी नक्सलियों ने गढ़चिरौली क्षेत्र के भामरागढ़ क्षेत्र में 35 वर्षीय डूंगा कोमटी की हत्या कर दी थी। नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में लगातार निर्दोष आदिवासियों की मुखबिरी के शक में हत्या की जा रही है। नक्सली वारदात से आदिवासियों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने इस एरिया में सर्चिंग तेज कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो