scriptगरबा की धुन पर थिरकेगी संगीत नगरी, नवरात्रि पर होगा वृहद आयोजन | Music will be on the tune of Garba, Navaratri will be organized on a | Patrika News

गरबा की धुन पर थिरकेगी संगीत नगरी, नवरात्रि पर होगा वृहद आयोजन

locationराजनंदगांवPublished: Oct 09, 2018 12:23:28 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

फतेह मैदान में चल रही तैयारी

system

आयोजन… नगर का फतेह मैदान आयोजन के लिए हो रहा तैयार।

राजनांदगांव / खैरागढ़. शहर में फिर से इस बार गरबा की धुन पर पूरी संगीतनगरी थिरकेगी। नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले इस आयोजन की भव्य तैयारी स्थानीय फतेह मैदान में की जा रही है। 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय गरबा उत्सव मे इस बार भी चार वर्गो में आयोजित की जाएगी। मिनी जूनियर सीनियर और ओपन वर्ग में इस बार भी स्कूली, महाविद्यालय, विवि सहित महिलाओं की अलग टीमे हिस्सा लेंगी। गरबा की लगातार सफलता को देखते इस बार इसको वृहद रूप दिया जा रहा है। नवरात्र के दौरान इसकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण शहर के अलावा इस बार छुईखदान के साथ ग्रामीण इलाकों की स्कूली सहित अन्य टीमों को इसमे शामिल किया जाना तय किया गया है।
सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे 120 वालेंटियर्स
आयोजन समिति के संयोजक भागवत शरण सिंह ने बताया कि इस बार पूरे फतेह मैदान में तकरीबन 50 से अधिक ग्रुप भाग लेंगे। हर ग्रुप में न्यूनतम 20 और अधिकतम 40 प्रतिभागी रहेंगे। उनकी सुरक्षा के लिए 120 वालेंटियर्स तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। आयोजन समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अटल स्मृति दूत रास गरबा उत्सव वृहद रूप दिया जा रहा है। फतेह मैदान के तीनों तरफ बैठने की व्यवस्था होने के बाद आयोजन समिति पूरे मैदान को ही स्टेज का रूप देने जा रही है, एडवांस धुन और लाइटिंग के साथ मैदान मे बड़े स्क्रीन भी लगाए जाने की तैयारी है। पुरस्कारों में भी प्रथम तीन स्थानों के साथ 26 अतिरिक्त पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
दो हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
तीन दिवसीय गरबा में इस बार भी दो हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। स्थानीय फतेह मैदान को वृहद आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। रंगबिरंगी पोशाक के साथ गरबा में थिरकने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक उत्साह और प्रतिभागियों की संख्या बढऩे की संभावनाओं को देखते इस बार फतेह मैदान मे गरबा के लिए जगह को अतिरिक्त रूप से बढ़ाया जा रहा है। फतेह मैदान अब मिनी स्टेडियम का रूप ले चुका है सभी कोनो में दर्शक दीर्घा तैयार हो चुकी है ऐसे में गरबा महोत्सव के लिए अतिरिक्त जगह बढ़ाए जा रहे है। दर्शक इस बार खड़े होकर नही बल्कि दर्शक दीर्घा से रास गरबा का आनंद ले पाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो