scriptनगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सब्जी बाजार में व्यापारियों से किया जा रहा अवैध वसूली | Nagar Panchayat employees making illegal collection from traders in ve | Patrika News

नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा सब्जी बाजार में व्यापारियों से किया जा रहा अवैध वसूली

locationराजनंदगांवPublished: Mar 31, 2020 09:36:54 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

नपाध्यक्ष सहित सीएमओ को नहीं है जानकारी

 Nagar Panchayat employees making illegal collection from traders in vegetable market

नपाध्यक्ष सहित सीएमओ को नहीं है जानकारी

राजनांदगांव / छुईखदान. कोरोना वायरस के चलते नगर पंचायत एसडीएम डॉ.दीप्ति वर्मा तहसीलदार प्रीतम साहू, सीएमओ अजय सिंह राजपूत के निर्देश पर शहीद पार्क के सामने हाईस्कूल मैदान में सब्जी बाजार का संचालन कराया जा रहा है और यह नि:शुल्क है। इसके बावजूद नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों से अवैध रूप से 10 रुपए प्रति व्यापारी राशि वसूली की जा रही। नगर के लोगों को पता चलने पर एवं इसके विरोधाभासी शुरू होने के कारण आज राशि नहीं वसूल की गई। इससे पूर्व बिना कोई रसीद और नगर पंचायत मे बिना कोई प्रस्ताव के कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से वसूली किया जा रहा था। व्यापारियों के द्वारा विरोध व आक्रोश को देखते हुए आज से राशि वसूली नहीं किया गया। व्यापारियों ने इसकी शिकायत नपाध्यक्ष से करने की बात कही।
क्या कहते हैं सब्जी व्यापारी
ज्ञानी राम पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी आते हैं व्यवस्था के नाम पर रोज 10 रुपया मांगते है, आज नही आए है। वहीं रोहित यादव ने कहा कि कुछ लोग आते है मैं भी उनको नहीं जानता और 10 रुपए मांगते हैं और नही देने पर डराते धमकाते है। धनी पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के लोग आते है और 10 रुपए मांगते है, नहीं देने पर पर कल से दुकान नहीं लगाने की बात करते हैं।
वसूली तत्काल बंद कराने आदेश दिया है
नपाध्यक्ष छुईखदान, डॉ.दीपाली जैन ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, जानकारी मिलने पर सीएमओ को दो चार बार फोन लगाया पर वो फोन उठाना मुमकिन नही समझे। मंैने उप अभियंता वशिम खान को फोन लगाया, मेरी जानकारी दिए बगैर आप लोग नगर पंचायत में कुछ भी करते रहते हो, किसने कहा था वसूली करने, वसूली तत्काल बंद करवाएं।
अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
सीएमओ नगर पंचायत अजय सिंह राजपूत ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नही है, अगर ऐसा हुआ है तो वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो