scriptनगर पंचायत ने की पहल, वार्डों में लगाया सावन झूला | Nagar Panchayat took initiative, sawon swing in wards | Patrika News

नगर पंचायत ने की पहल, वार्डों में लगाया सावन झूला

locationराजनंदगांवPublished: Aug 13, 2019 09:23:02 pm

Submitted by:

Nakul Sinha

महिलाओं ने लिया आनंद: सावन झूला बना आकर्षण का केंद

patrika

हर्ष… नगर पंचायत द्वारा नगर के वार्डों में आम व वट वृक्ष के नीचे लगाए गए सावन झूले का आनंद लेती वार्ड की महिलाएं।

राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. सावन महीने में नगर के विभिन्न वार्डों में वट व आम वृक्ष में लगाए गए सावन झूले महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। जिन स्थानों में यह झूले लगाए गए है उन इलाकों में सुबह से शाम तक झूले का आनंद उठाने महिलाओ की भीड़ उमड़ी रहती है। विशेष बात यह है कि इस झूले का आनंद उठाने में महिलाओं के साथ बच्चे, बुजुर्ग व नौजवान भी पीछे है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की पहल एवं उनके द्वारा ही अपनी निधि से वार्डों में सावन झूले लगाए गए है। सावन महीने में नगरीय निकाय द्वारा विभिन्न वार्डों में लगाए गए सावन झूले महिलाएं ही नही हर वर्ग के लिए आकर्षण का केंद्र है। जब इस स्थान में महिलाएं नहीं होती तो उन वार्डों के बुजुर्ग, बच्चे व युवा भी मौका देखकर इस झूले का आनंद उठाने से नही चुकते।
नगरवासियों ने परमानेंट झूले की मांग रखी

वार्ड 1 के रामू यादव व सोहन मंडावी का कहना है कि इस तरह का झूला सावन ही नही वर्ष भर लगा रहना चाहिए जिससे स्थानीय नागरिक पूरे साल इस झूले का आनंद उठा सके। सावन महीने में पहली बार नगर में सावन झूले की व्यवस्था किए जाने पर नगर की महिला संगठनों व महिला स्व सहायता समूह तथा गृहणियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी का आभार ज्ञापित किया। श्रद्धा महिला मानस मंडली के रामेश्वरी सुपेत, पूर्णिमा यादव, पार्षद लता मंडावी, पूर्व पार्षद केतीन बाई ने कहा की हर वर्ष सावन में इसी तरह की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा महिलाओं से जुड़े विविध आयोजन किए जाने चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो