scriptMP-CG सीमा पर मुठभेड़: एक महिला माओवादी ढेर, रूक-रूक कर हो रही फायरिंग | Naxal encounter in MP-CG border of jungle | Patrika News

MP-CG सीमा पर मुठभेड़: एक महिला माओवादी ढेर, रूक-रूक कर हो रही फायरिंग

locationराजनंदगांवPublished: Mar 19, 2019 01:51:16 pm

मुठभेड़ राजनांदगांव और बालाघाट जिले की सीमा से लगे गातापार के जंगल में चल रहा है।

CG News

MP-CG सीमा पर मुठभेड़: एक महिला माओवादी ढेर, रूक-रूक कर हो रही फायरिंग

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सीमा पर आज सुबह से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक महिला माओवादियों को ढेर कर दिया है। उसका शव बरामद कर कैंप लाया जा रहा है। मुठभेड़ राजनांदगांव और बालाघाट जिले की सीमा से लगे गातापार के जंगल में चल रहा है।

टाडा के एरिया कमेटी से मुठभेड़
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गातापार के जंगल में माओवादियों के टाँडा एरिया कमेटी से मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि जवानों को जंगल में माओवादियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसका आज कार्रवाई के लिए आधी रात में जवानों की एक टीम सर्चिंग के लिए जंगल पहुंची। तभी माओवादियों और सुरक्षा बालों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान जवानों ने एक महिला माओवादी को ढेर कर दिया। जवानों ने महिला का शव स्टेनगन के साथ बरामद किया गया है।

आईजी हिमांशु गुप्ता ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ मध्यप्रदेश पुलिस आईटीबीपी और बीएसफ का संयुक्त सर्चिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान जंगल में माओवादियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। जवानों को एक महिला माओवादी का शव स्टेनगन के साथ बरामद किया गया है।

रूक-रूक कर हो रही फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक जंगल में रूक-रूक कर माओवादियों की तरफ से फायरिंग हो रही है। जवानों की टीम माओवादियों के खात्मे के लिए जंगल में डटे हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो