scriptछत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, एक घंटे की फायरिंग में जवानों ने मार गिराए दो वर्दीधारी हार्डकोर माओवादी | Naxalite encounter at Chhattisgarh-Maharashtra border | Patrika News

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, एक घंटे की फायरिंग में जवानों ने मार गिराए दो वर्दीधारी हार्डकोर माओवादी

locationराजनंदगांवPublished: May 13, 2021 05:40:58 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Naxali Encounter in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र और राजनांदगांव के अंतिम छोर कोहका के समीप ग्राम कामखेड़ा के जंगल में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों के बड़ी सफलता मिली है।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, एक घंटे की फायरिंग में जवानों ने मार गिराए दो वर्दीधारी हार्डकोर माओवादी

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, एक घंटे की फायरिंग में जवानों ने मार गिराए दो वर्दीधारी हार्डकोर माओवादी

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र और राजनांदगांव के अंतिम छोर कोहका के समीप ग्राम कामखेड़ा के जंगल में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों के बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों नक्सलियों (Maoist) का शव भी बरामद कर लिया गया है। गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे के आसपास पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से लगभग 1 घंटे तक फायरिंग चलती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने इस मुठभेड़ के बाद पूरे एरिया में सर्चिंग अभियान चलाया। जहां बड़ी मात्रा में नक्सलियों का सामान मिला है।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, एक घंटे की फायरिंग में जवानों ने मार गिराए दो वर्दीधारी हार्डकोर माओवादी
बड़ी संख्या में मौजूद थे नक्सली
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर लगे कोहका के समीप कामखेड़ा जंगल बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की C 60 टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। इसी बीच जंगल में अचानक नक्सलियों ने जवानों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी क्रॉस फायरिंग करते हुए मोर्चा संभाला। दोनों ओर से लगभग 1 घंटे तक फायरिंग चलती रही। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मोर्चा छोड़कर भाग गए।
एक महिला नक्सली भी हुई ढेर
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जब जवानों ने सर्चिंग किया तो वहां से दो नक्सलियों का शव बरामद हुआ। पुलिस ने जानकारी दी है है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। मारे गए वर्दीधारी नक्सलियों में एक माओवादी महिला और एक पुरुष है। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। पूरे एरिया में सर्चिंग भी तेज कर दी गई है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ की सीमा पर भी सर्चिंग बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर नक्सलियों के हर मूवमेंट पर दोनों राज्यों की पुलिस नजर रखे हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो